एक्सप्लोरर

UPSC Success Story: सिंगर बनने का सपना देखने वाले डॉ हरिओम बन गए IAS, इस दौरान लिया था फैसला

Civil Services Exam Stories: 1997 बैच के आईएएस डॉ हरिओम ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा को पास करने के लिए सिंगर बनने के सपने को हॉबी बना लिया. कुछ ऐसा रहा उनका ये सफर.

IAS Success Story: देश की सबसे बड़ी परीक्षा सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में बैठने का सपना हर तीसरे युवा का होता है जाहिर सी बात है ये देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. लेकिन इसमें सफलता पाने  के लिए बहुत मेहनत की ​जरूरत होती है. कुछ कैंडिडेट्स पहले ही अटेम्प्ट में बाजी मार लेते हैं तो कुछ ​कैंडिडेट्स को कई अटेम्प्ट के बाद सफलता मिल पाती है. लेकिन एक आईएएस हैं डॉ हरिओम जिनकी क्षमता को उनके टीचर और उनके पिता ने पहचाना जबकि वो केवल एक अच्छा स्टूडेंट ही बनना चाहते थे. उन्हें सिंगर बनने का भी मन था इसलिए प्रोफेशन के साथ आज तक अपनी हॉबी को भी वे कायम रखे हुए हैं. आइए  जानते आईएएस डॉ हरिओम बारे में.

सिंगर बनने का था सपना 
आईएएस अधिकारी डॉ हरिओम 1997 बैच के आईएएस हैं. शुरू से उन्होंने सिंगर बनने का सपना देखा था. लेकिन इस सपने को उन्होंने शौक बना लिया. वे आज भी सिंगिंग करते हैं. उनके सिंगिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया जो वायरल भी हुआ. वीडियो कश्मीर का है जिसमें डल झील के पास हरिओम अपने साथियों के साथ गाना गा रहे हैं. बचपन उन्हें ग़ज़लों, गीतों और भजनों और कीर्तन का शौक रहा है. यही सुनते गाते वे बड़े हुए इसलिए कहा जा सकता है कि संगीत उनकी रगों में था.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मिली सिविल सेवा परीक्षा की प्रेरणा
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के एक छोटे से गांव कटारी में जन्मे डॉ हरिओम ने प्राइमरी की पढ़ाई के बाद ग्रेजुएशन इलाहाबाद से किया जो आज का प्रयागराज है.  जब हरिओम इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी स्टडी के लिए गए तो वहां के उन्हें एक अलग ही माहौल मिला. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में उनके अधिकांश क्लासमेट्स आईएएस और पीसीएस बनने की बातें किया करते थे. इससे वे प्रेरित हुए. माहौल का असर हुआ और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया. 

जेएनयू आने के बाद किया UPSC एग्जाम क्लियर
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद  हरिओम 1992 में जेएनयू पढ़ने आ गए. उनके मुताबिक जेएनयू में इस बड़ी परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स उन्हें ज्यादा सीरियस लगे. यहां के स्टूडेंट्स आईएएस परीक्षा की बातें ज्यादा किया करते थे. दिल्ली बड़ा शहर है इसलिए परीक्षा के लिए जरूरी सभी गाइडेंस यहां उन्हें मिला. इसका फायदा डॉ. हरिओम ने भी उठाया. उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया. सिर्फ फैसला ही नहीं किया बल्कि उन्होंने UPSC क्लियर किया और 1997 में IAS के लिए चुने गए.

पिता और टीचर्स ने पहचानी क्षमता 
डॉ हरिओम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पिता उन्हें आईएएस और पीसीएस में जाने और उसकी तैयारी के लिए ही मोटिवेट करते थे.  उनके टीचर्स का भी कहना था कि वह एक होनहार स्टूडेंट हैं और सिविल सेवा परीक्षाओं को क्रैक करने की क्षमता उनमें है. उन्होंने बताया था कि दूसरी तरफ वे केवल एक अच्छा स्टूडेंट बनने की कोशिश हमेशा करते थे. उनके टीचर और उनके पिता ने शुरू में ही उनकी क्षमता को पहचान लिया था.

यह भी पढ़ें-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
हिमाचल में कक्षा 1 से पढ़ाई जाएगी नैतिक शिक्षा, 600 JBT टीचर्स की भी होगी भर्ती
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
CBSE Date Sheet 2027 LIVE: सीबीएसई कभी भी जारी कर सकता है 10वीं-12वीं का टाइमटेबल, देखें अपडेट
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
सरकारी नौकरी का घटा क्रेज! जॉब सीकर नहीं 'जॉब क्रिएटर' बन रहे भारत के युवा
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें
CA की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अपडेट, ICAI ने जारी की मॉक टेस्ट की तारीखें

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget