एक्सप्लोरर

​​UPSC Success Story: कभी बिहार से दिल्ली आकर बेचे थे अंडे, फिर कड़ी मेहनत कर पास की UPSC परीक्षा

​Success Story: आईएएस मनोज कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी के दौरान 6वीं से लेकर 12वीं तक की एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें पढ़ी.

​IOFS Success Story: आप जितना बड़ा सपना देखते हैं, किस्मत आप से उतना ही परिश्रम करवाती है. कई बार अपने सपने को हासिल करने के लिए एक व्यक्ति को अनगिनत पड़ावों से गुजरना पड़ता है. जिसमें आर्थिक एवं सामाजिक कार्य भी जुड़े हुए होते हैं. कुछ ऐसा ही सपना देखा बिहार के मनोज कुमार रॉय (Manoj Kumar Roy) ने. जिसके चलते उन्होंने अंडे भी बेचे पर कभी भी परिश्रम से मुंह नहीं मोड़ा.

बिहार राज्य के सुपौल जनपद के रहने वाले मनोज बताते हैं कि 12 वीं कक्षा तक अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वह नौकरी की तलाश में बिहार से दिल्ली पहुंच गए. यहां उन्होंने एक स्टॉल लगाने के बारे में सोचा और अंडे और सब्जियां बेचना शुरू कर दिया. थोड़े दिन बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू विश्वविद्यालय) में राशन पहुंचाना शुरू किया. इस दौरान उनकी मुलाकात विश्वविद्यालय के छात्र उदय कुमार से हुई. जो सुपौल के ही रहने वाले थे. उदय ने मनोज को आगे की पढ़ाई करने की सलाह दी. उदय की बात मानते हुए मनोज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के शाम के बैच में एडमिशन लिया.

प्रथम प्रयास में हुए असफल
स्नातक पूरा करने के बाद उदय ने मनोज से यूपीएससी की तैयारी करने का सुझाव दिया. लेकिन मनोज को खुद पर यकीन नहीं था कि क्या वह वास्तव में पेशे को आगे बढ़ाना चाहता है और आईएएस अधिकारी बनना चाहता है और अंतिम निर्णय पर आने में मनोज को कुछ दिन लगे. मगर आखिर में मनोज ने यूएसपीसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. उस दौरान उनके एक साथी ने उनकी मुलाकात पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में भूगोल के प्रोफेसर से कराई, जो उस समय दिल्ली में थे. प्रोफेसर से मिलने के बाद, मनोज भूगोल में उनकी विशेषज्ञता से प्रेरित हुए और उन्होंने अपनी यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) के लिए भूगोल को एक अतिरिक्त विषय के रूप में चुनने का फैसला किया. मनोज इस विषय का अध्ययन करने के लिए पटना गए और इस पर 3 साल बिताए. इस दौरान उन्होंने बच्चों ट्यूशन देना शुरू कर दिया. साल 2005 में मनोज ने यूपीएससी परीक्षा के लिए अपना पहला प्रयास किया, लेकिन इसमें असफल रहे.

एनसीईआरटी की किताबों का लिया सहारा
मनोज यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) हिंदी में दे रहे थे, लेकिन हिंदी में अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध नहीं थी. यूपीएससी (UPSC) में दो भाषा के पेपर में शामिल होना जरुरी है, जिसमें से एक अंग्रेजी होना चाहिए. अंग्रेजी परीक्षा के साथ एक राज्य भाषा की परीक्षा पास करना अनिवार्य है. अंग्रेजी में पास होना मनोज के लिए एक समस्या थी. लेकिन चार बार असफल होने के बाद साल 2010 में मनोज ने परीक्षा में सफलता पाई और वह आईओएफएस अधिकारी बने. मनोज ने अपने पहले प्रयास में प्रीलिम्स के साथ मुख्य परीक्षा के पूरे सिलेबस को खत्म कर दिया. इसके अलावा उन्होंने अपनी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास 6 से 12वीं तक सभी एनसीईआरटी की किताबें (NCERT Books) पढ़ी.

JIPMER Jobs 2022: यहां निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट जल्द करें आवेदन

​​UPPSC Lecturer Exam: होम्योपैथिक डिपार्टमेंट में लेक्चरर भर्ती के लिए इस दिन होगी परीक्षा, यहां चेक करें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget