एक्सप्लोरर

UPSC CSE Prelims 2025: पूजा खेड़ेकर प्रकरण के बाद IAS आवेदन प्रक्रिया में किए गए ये बड़े बदलाव

पूजा खेड़ेकर विवाद के बाद UPSC ने आवेदन की प्रोसेस में एक बड़ा बदलाव किया है. आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से बड़े बदलाव इस बार UPSC में आवेदन के लिए किए गए हैं.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेस 2025 परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. UPSC द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के स्तर पर ही दस्तावेजों को ऑनलाइन सबमिट करना अनिवार्य कर दिया है, जैसे कि शैक्षिक, जाति और शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र.

आयोग ने IAS आवेदन प्रक्रिया इस लिए किया बदलाव
 
यह कदम पूजा खेड़ेकर विवाद के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप है कि उन्होंने UPSC CSE 2022 में अतिरिक्त प्रयास प्राप्त करने के लिए पहचान डॉक्युमेंट्स की जालसाजी, जानकारी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया और तथ्यों को छिपाया. पहले, उम्मीदवारों को ये दस्तावेज केवल मेन्स परीक्षा पास करने के बाद अपलोड करने की जरूरत होती थी.

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, 'जो उम्मीदवार सिविल सर्विसेस परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा और जन्मतिथि, श्रेणी (जैसे SC/ST/OBC/EWS/PwBD/Ex-Servicemen), शैक्षिक योग्यता और सेवा प्राथमिकताओं आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहायक दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ सबमिट करना होगा.'

ये है आवेदन प्रक्रिया में प्रमुख बदलाव
  
UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र डॉक्युमेंट्स को ऑनलाइन फॉर्म में अपलोड करना अनिवार्य होगा.

अगर कोई दस्तावेज नहीं जमा करता, तो ये होगी कार्रवाई 

आयोग ने यह साफ किया है कि यदि उम्मीदवार प्रारंभिक आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज या जानकारी अपलोड करने में विफल रहते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. पहले, उम्मीदवारों को ये दस्तावेज केवल मेन्स परीक्षा में पास करने के बाद अपलोड करने की जरूरत होती थी.

काडर प्राथमिकता के लिए 10 दिन का समय  

अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट के बाद 10 दिनों का समय मिलेगा काडर प्राथमिकता सबमिट करने के लिए. इसके अलावा, जो उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए योग्य होंगे, उनके लिए सिविल सर्विसेस (मेन) परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद 15 दिनों का समय दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

इस साल, यूपीएससी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए 979 पदों की घोषणा की है, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम पदों की संख्या है.

यह भी पढ़ें: कोई भी IAS कब बनता है DM, इसके लिए कौन-कौन से पड़ाव करने पड़ते हैं पार?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget