एक्सप्लोरर

UPSC Prelims Exam Date: कल घोषित हो सकती है यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि

संघ लोक सेवा आयोग कल यानी 20 मई को यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 की तिथि घोषित कर सकता है. अभ्यर्थी upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

UPSC Civil Service Pre Exam Date 2020: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 की नई तिथि कल यानी 20 मई को घोषित की जा सकती है. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन 31 मई को प्रस्तावित थी परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप और देश व्यापी लॉकडाउन को देखते हुए 4 मई को आयोग द्वारा एक नोटिस जारी कर इसे स्थगित कर दिया गया था.

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया था कि 20 मई को स्थिति की समीक्षा की जाएगी उसके बाद यूपीएसी प्रीलिम्स परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की जाएगी. यूपीएससी ने यह भी कहा था कि परीक्षा की नई तिथि जब भी सुनिश्चित की जाएगी तो इस बात का अवश्य ध्यान रखा जायेगा कि उम्मीदवारों को कम से कम 30 दिन पहले सूचित कर दिया जाये.

विदित हो कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी 2020 से शुरू हुई थी जो 3 मार्च 2020 तक चली थी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 796 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. हालांकि प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी होने तक इन पदों की संख्या कम या अधिक हो सकती है.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन कर इनके नियुक्ति की सिफारिश करता है.

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा (प्रीलिम्स और मेंस) और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है. प्रीलिम्स परीक्षा एक स्क्रीनिंग परीक्षा है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल घोषित किया जाता है उसे ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने की अनुमित दी जाती है. यूपीएसी मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार परीक्षा के लिए बुलाया जाता है. इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों द्वारा मुख्य परीक्षा साक्षात्कार परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित किया जाता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget