एक्सप्लोरर

UPSC Prelims 2020: करीब 10 लाख स्टूडेंट्स ने दी यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा, अब है मेन्स की बारी

आज यानी 04 अक्टूबर को यूपीएससी सीएसई की प्री परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न सेंटर्स पर हुआ. करीब दस लाख स्टूडेंट्स ने कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए परीक्षा दी.

UPSC Prelims 2020: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने आज यानी 04 अक्टूबर को देशभर के विभिन्न टेस्ट सेंटर्स पर यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा संपन्न करायी. कोविड के कारण काफी समय तक कुछ स्टूडेंट्स द्वारा परीक्षा टालने की मांग की जा रही थी, लेकिन अंततः एक बार स्थगित होने के बाद यूपीएससी प्री परीक्षा आज आयोजित हो गयी. करीब दस लाख स्टूडेंट्स ने यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. कोविड के कारण सभी गाइडलाइंस का पालन परीक्षा के पहले और परीक्षा के दौरान भी किया गया.

इस परीक्षा के माध्यम से देश की सबसे बड़ी सरकारी सेवाओं जैसे आईएएस, आईपीएस, आईआरएस आदि में कैंडिडेट्स का सेलेक्शन होता है. इस परीक्षा के तीन भाग होते हैं प्री, मेन्स और इंटरव्यू. प्री में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ही आगे परीक्षा देने का अवसर मिलता है. यूपीएससी सीएसई की मेन परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित होगी. अगर प्री परीक्षा की बात करें तो पहले यूपीएससी प्री एग्जाम 31 मई को आयोजित होना था, जिसे कोविड के कारण टाल दिया गया था.

दो शिफ्ट्स में हुई परीक्षा –

यूपीएससी सीएसई परीक्षा आज दो शिफ्टों में आयोजित हुई. पहली शिफ्ट थी सुबह 9.30 से 11.30 के मध्य और दूसरी शिफ्ट थी 2.30 से 4.30 के बीच. यह एक ऑफलाइन परीक्षा थी जो पेन-पेपर मोड में आयोजित हुई. परीक्षा का प्रारूप ऑब्जेक्टिव होता है और इस साल भी पेपर पैटर्न पिछले सालों जैसा ही था.

आज यह परीक्षा देश के 72 शहरों के 2,569 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न करायी गयी. आपकी जानकारी के लिए बता दें प्री परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पेपर वन होता है जनरल स्टडीज का और पेपर टू होता है सीसैट का. सीसेट का पेपर क्वालीफाइंग होता है यानी केवल पासिंग मार्क्स लाना जरूरी होता है. इस वजह से पेपर वन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इसी से कट-ऑफ निकलता है. अगर पिछले साल की बात करें तो पिछले साल प्री परीक्षा का कट-ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए रहा था 98. इस बार भी कट-ऑफ इसी के आसपास जाने की संभावना है. कैंडिडेट ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.

JEE Advanced 2020: कल घोषित होगा जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2020 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक Rajasthan PTET 2020 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ptetdcb2020.com पर करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget