एक्सप्लोरर

​UPPSC​ PCS J Topper Story: पहले ही प्रयास में निशि ने किया कमाल, पिता चलाते हैं पान की दुकान

UPPSC PCS J Topper: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे एग्जाम के परिणाम जारी कर दिए हैं. जिसमें यूपी के ही कानपुर निशि गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया है.

UPPSC PCS J Topper Nishi Gupta: यदि व्यक्ति दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ किसी मंजिल को पाने की ठान ले तो कोई भी मुकाम बड़ा नहीं है. जी हां ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश की पीसीएस जे परीक्षा में देने को मिला है. जहां कानपुर की रहने वाली निशि गुप्ता ने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया. उनके पिता पान की दुकान चलाते हैं.

परीक्षा में टॉप करने वाली निशि का कहना है कि वह नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा करना चाहती हैं. बता दें कि बुधवार की देर शाम पीसीएस जे परीक्षा के नतीजे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी किया गए हैं. जिसमें कानपुर के रहने वाले निरंकार गुप्ता की बेटी निशि गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया है. निरंकार गुप्ता 35 से ज्यादा सालों से पान की गुमटी चलाते हैं.

समाज के हित के लिए करना चाहती हैं काम

परीक्षा में टॉप करने वाले निशि का कहना है कि उनके माता-पिता ने कभी भी किसी भी बात को लेकर दवाब नहीं बनाया. उन्होंने बिना किसी तनाव के पीसीएस जे एग्जाम में पहला स्थान हासिल किया है. अब वह अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहती हैं साथ ही वह समाज के हित के लिए भी कार्य करना चाहती हैं.

12वीं में आए थे 92% अंक

निशि गुप्ता बताती हैं कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कानपुर के फातिमा कान्वेंट स्कूल से की है. 10वीं क्लास में उनके 77 फीसदी अंक आए थे. जबकि 12वीं क्लास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुई 92 फीसदी नंबर प्राप्त किए थे. उन्होंने इलाहाबाद विवि से बीए एलएलबी की पढ़ाई की है. साल 2020 में उनकी ग्रेजुएशन पूरी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए एलएलएम में प्रवेश लिया था.

राजस्थान और मध्य प्रदेश की परीक्षा में असफल

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेकर पीसीएस जे की तैयारी प्रारम्भ कर दी और UPPSC PCS J एग्जाम के पहले ही अटेम्प्ट में पहला स्थान प्राप्त किया. निशि की रूचि पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकारी में भी है. बताते चलें कि निशि ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के एग्जाम दिए थे. जिसमें उन्हे सफलता नहीं मिल पाई थी.

क्या दी सलाह?

परीक्षा की तैयारी को लेकर टिप्स देते हुए निशि ने कहा कि उम्मीदवार को पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रखना चाहिए. अभ्यर्थी परीक्षा की पूरी ईमानदारी के साथ तैयारी करें. लगातार प्रयास करने से मुश्किल सब्जेक्ट भी आसान बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2023: इंडियन रेलवे में निकली 2 हजार से ज्यादा पद पर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget