एक्सप्लोरर

UP Police Constable: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का क्या है पूरा प्रोसेस, एग्जाम से लेकर ज्वॉइनिंग तक, ऐसे पूरा होगा सफर

UP Police Constable Recruitment Process: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर नौकरी चाहते हैं तो लिखित परीक्षा केवल पहला चरण हैं. इसके बाद भी आपको कई तरह के एग्जाम देने होंगे. जानते हैं विस्तार से.

How To Become Constable In UP Police: आज से शुरू हुई यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा की चर्चा इस समय चारों तरफ है. पेपर लीक होने के बाद फरवरी में हुआ एग्जाम रद्द किया गया और आज से फिर से एग्जाम आयोजित हो रहा है. करीब 60 हजार पदों के लिए 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. ये 28 राज्यों और 8 यूटीआई के हैं. ऐसे में अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा है कि कैसे यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पद पर नौकरी पा सकते हैं, तो हम आपको पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हैं.

पात्र हों तो करें अप्लाई

सबसे पहला चरण होता है आवेदन करना. जब भर्ती निकले तो पात्र कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. योग्यता 12वीं पास और एज लिमिट पुरुषों के लिए 18 से 25 और महिलाओं के लिए 18 से 28 साल है. यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट – uppbpb.gov.in से आवेदन करें. इसके बाद पहले चरण में आपको लिखित परीक्षा देनी होगी. जिसका आयोजन इन दिनों हो रहा है.

पहला चरण है रिटेन एग्जाम

ये एक मल्टीपल च्वॉइस एग्जाम होता है जिसमें जनरल नॉलेज, हिंदी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से सवाल आते हैं. सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले कैंडिडे्टस को एडमिट कार्ड जारी होता है और वे पहला चरण यानी लिखित परीक्षा देते हैं.

फिजिकल इफिशियेंसी टेस्ट

लिखित परीक्षा पास करने वाले कैंडिडे्टस को फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट देना होता है. इसके कुछ नियम इस प्रकार हैं –

4.8 किमी की रेस 27 मिनट में पूरी करनी होती है, हाई जम्प 4.5 फिट की और लांग जंप 14 फिट की. ये पुरुषों के लिए है.

महिलाओं को 2.4 किमी की रेस 16 मिनट में पूरी करनी होती है. तीन फिट हाई जम्प औप 10 फिट लांग जम्प होती है.

पहले चरण में यानी लिखित परीक्षा में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स इस चरण में पहुंचते हैं. इसमें भी पास कैंडिडेट पीएटी टेस्ट के लिए जाते हैं.

तीसरे चरण में होगा पीएमटी

तीसरे चरण में कैंडिडेट्स को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट देना होता है. इसमें भी खरा उतरने के बाद आगे के चरण के लिए कैंडिडेट क्वालीफाई करते हैं. इसका स्टैंडर्ड है कि पुरुषों की हाइट 168 सेंटीमीटर और चेस्ट 79 सेंटीमिटर तक होनी चाहिए. इसमें 5 सेंटीमीटर तक का एक्सपेंशन हो सकता है. महिलाओं की हाइट 152 सेंटीमीटर कम से कम होनी चाहिए.

डीवी और मेडिकल राउंड

चौथे और पांचवें चरण में कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन आर मेडिकल एग्जामिनेशन देना होता है. पीएमटी पास करने के बाद कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स का मिलान किया जाता है. एज से लेकर एजुकेशन और कास्ट तक के सर्टिफिकेट्स की जांच होती है.

जो इसे पास कर लेते हैं, उन्हें मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए जाना होता है. इसके माध्यम से देखा जाता है कि कैंडिडेडट मेडिकली पूरी तरह फिट हो.

फाइनल सेलेक्शन और ट्रेनिंग

डीवी और मेडिकल राउंड पास करने के बाद कैंडिडेट्स का सेलेक्शन फाइनल हो जाता है. इसके बाद उन्हें तय सेंटर्स पर ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है और उसके बाद नियुक्ति मिलती है. इस प्रकार बनते हैं यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल.  

यह भी पढ़ें: CISF ने 12वीं पास के लिए निकाली भर्ती, 69 हजार से ज्यादा है महीने की सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget