एक्सप्लोरर

UP Budget 2023: 150 करोड़ की लागत से यूपी में बनेंगी 3 नई यूनिवर्सिटी, गांवों की डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 300 करोड़ होंगे खर्च

UP Budget 2023 For Education: यूपी बजट 2023 में शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणाएं हुई हैं. इसके तहत नई यूनिवर्सिटी बनाने से लेकर ग्राम स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी खुलने तक कई प्रस्ताव रखे गए हैं.

UP Budget 2023, Education Sector: योगी सरकार के बजट के पिटारे से शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी घोषणाएं की गई हैं. उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई यूनिवर्सिटीज खोलने से लेकर ग्राम स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी बनाने तक कई बड़ें प्रस्तावों पर आने वाले समय में काम होगा. यूपी बजट 2023 में शिक्षा के लिए जो बड़ी बातें कही गई हैं उनमें से मुख्य है कि 150 करोड़ की लागत से यहां तीन नए विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे. सरकार ने तीन नए विश्वविद्यालय बनाने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है.

कौन से होंगे तीन नए विश्वविद्यालय

उत्तर प्रदेश के बजट में सरकार ने तीन नए विश्वविद्यालय प्रस्तावित किए हैं जिनके लिए कुछ इस तरह का बजट तय किया गया है. विंध्याचल धाम मंडल में मां विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये, देवीपाटन मंडल में मां पाटेश्वरी देवी राज विश्विवद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये और मुरादाबाद मंडल में राज विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये. यानी तीनों विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए समान बजट तय किया गया है.

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 300 करोड़ रुपये

इसके साथ ही गांव के बच्चों को किताबें आसानी से उपलब्ध हो जाएं इसके लिए डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी. ग्राम पंचायत और वॉर्ड लेवल पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए भी 300 करोड़ रुपये की बड़ी राशि की व्यवस्था की गई है. इस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस बार यूपी सरकार के बजट में से काफी हिस्सा एजुकेशन सेक्टर पर खर्च करने की योजना बनाई गई है.

मुफ्त टैबलेट के लिए इतने करोड़ की व्यवस्था

स्टेट फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने बजट के प्रेजेंटेशन के दौरान बताया कि स्टूडेंट्स को टेबलेट और स्मार्टफोन मुफ्त में वितरित करने के लिए 36,00 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस बार के बजट में तीन मुख्य मुद्दों को कवर किया गया है जिसमें हेल्थ सेक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन शामिल है. फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट स्वामी विवेकानंद यूथ इम्पावरमेंट स्कीम के तहत बांटे जाएंगे.

यह भी पढ़ें: इतने पढ़े हैं मुकेश अंबानी के तीनों समधी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Foreign Students in India: विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
विदेशी छात्रों की पहली पसंद बन रहा भारत, नेपाल से सबसे ज्यादा पहुंचे स्टूडेंट्स
Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission 2026: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जानें यहां
नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी? जानें यहां
Government School Report : 10 साल में देश में बंद हुए 94000 सरकारी स्कूल, हर दिन 25 स्कूलों पर लग रहा ताला
10 साल में देश में बंद हुए 94000 सरकारी स्कूल, हर दिन 25 स्कूलों पर लग रहा ताला
Study Abroad Trends: स्टडी अब्रॉड का नया ट्रेंड! विदेश पढ़ने गए भारतीय क्यों लौट रहे जल्दी? एक्सपर्ट ने बताई वजह
स्टडी अब्रॉड का नया ट्रेंड! विदेश पढ़ने गए भारतीय क्यों लौट रहे जल्दी? एक्सपर्ट ने बताई वजह

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget