एक्सप्लोरर

UP Board Result 2023: कॉपी जांचने का काम हुआ पूरा, जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

UP Board 10th 12th Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. जानिए रिजल्ट रिलीज होने को लेकर ताजा अपडेट क्या है.

UPMSP UP Board Result 2023 Update: यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं होने के बाद से ही छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है. इस साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया है. इस बारे में ताजा अपडेट ये है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कॉपियां जांचने का काम यानी इवैल्युएशन का काम पूरा हो गया है. यानी रिजल्ट रिलीज की राह का पहला स्टेप कंप्लीट हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बोर्ड की दोनों क्लासेस दसवीं और बारहवीं का इवैल्युएशन का काम कल यानी शुक्रवार को खत्म हो गया है. ऐसा होने से रिजल्ट जल्दी रिलीज होने की उम्मीद की जा सकती है.

करोड़ों कॉपियां जांची गई हैं

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है. इस काम के लिए 1,43,933 एग्जामिनर्स को एप्वॉइंट किया गया था. इसमें से 1.86 करोड़ कॉपियां हाई स्कूल की और 1.33 करोड़ कॉपियां इंटरमीडिएट की हैं. हाई स्कूल की कॉपियां जांचने का काम 89,688 टीचर्स ने किया और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांचने का काम 54,235 शिक्षकों ने संभाला.

एक दिन पहले पूरा हुआ टारगेट

यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचने का काम 18 मार्च से 258 केंद्रों पर शुरू किया गया था. ये काम पूरा करने के लिए दिन निश्चित हुआ था 1 अप्रैल लेकिन बोर्ड ने टारगेट से एक दिन पहले ही इवैल्युएशन का काम पूरा कर लिया. इस दौरान पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी गई और कड़ी निगरानी के बीच कॉपियां जांचने का काम पूरा किया गया.

जल्द आएंगे नतीजे

यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कॉपियां जांचने का काम पूरा होने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब रिजल्ट रिलीज में बहुत समय नहीं लगना चाहिए. आगे की प्रक्रिया में जो समय लगेगा उसके बाद ये अनुमान है कि इस महीने के अंत तक नतीजे रिलीज हो जाने चाहिए. इस बार की कॉपी जांचने का काम सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में हुआ है. किसी प्रकार की गड़ब़ड़ी की गुंजाइश से बचने के लिए ऐसा किया गया है.

यह भी पढ़ें: CUET UG के एप्लीकेशन में करेक्शन के लिए आज खुलेगी विंडो

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
कब आएगी CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, कितना करना होगा इंतजार?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget