एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: UP बोर्ड का रिजल्ट इस बार हो सकता है बेहतर, ये हैं कारण

UP Board Result 2020 Latest News and Updates: जैसे – जैसे यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने की तारीख 27 जून नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के दिल की धड़कनें भी तेज होती जा रही होंगी और ऐसा होना लाजिमी भी है.

UP Board Result 2020: जैसे – जैसे यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने की तारीख 27 जून नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ही इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के दिल की धड़कनें भी तेज होती जा रही होंगी और ऐसा होना लाजिमी भी है. वैसे इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट के लिए काफी अधिक इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन इस साल रिजल्ट के लिए किया गया छात्रों का यह इंतज़ार उन्हें काफी सुकून भी देने वाला साबित हो सकता है. यूपी बोर्ड रिजल्ट हो सकता है बेहतर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के जानकर 2020 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बारे में ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि इस साल का रिजल्ट भी पिछले साल की तरह काफी फीलगुड रहने की आशा है. जानकारों का कहना यह है की पिछले साल की तुलना में इस साल के रिजल्ट में कोई बड़ा उलटफेर होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है. इसका मतलब यही है कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट 80.08% (10वीं) और 70.06% (12वीं) के आस-पास ही रहने का अनुमान है. इसके पीछे जानकार 2 तरह के कारण बताते हैं- यूपी बोर्ड का रिजल्ट इस बार भी आ सकता है अच्छा, ये हैं कारण जिस तरह से पिछली साल की परीक्षा में नक़ल को रोकने के लिए प्रदेश के लगभग सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकॉर्डर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए गए थे उससे अधिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इस साल की परीक्षा में लगाए गए थे. जिसके कारण 4 लाख 80 हजार 591 छात्रों ने परीक्षा ही छोड़ दी. दूसरा कारण यह है कि इस बार छात्रों की कॉपियों को चेक करने में थोड़ी नरमी दिखाई गयी है. इसके साथ ही साथ सीबीएसई की तरह ही यूपी बोर्ड के मॉडरेशन पालिसी और ग्रेस मार्क्स पालिसी से भी अधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ पास होते हैं. यूपी बोर्ड 2020 की परीक्षा की मोटी-मोटी जानकारी 1.यूपी बोर्ड परीक्षा कराई गई 18 फरवरी 2020 से लेकर 06 फरवरी 2020 तक. 2.बोर्ड की परीक्षा में कुल पंजीकृत छात्र 56 लाख 11 हजार 072. 3.परीक्षा देने वाले कुल छात्रों की संख्या- 51 लाख 30 हजार 481.     एक नजर यूपी बोर्ड 2019 के टॉपरों पर बोर्ड की 2019 परीक्षा के 10वीं कक्षा के टॉपर गौतम रघुवंशी थे जिन्होंने 97.16% अंकों के साथ यह परीक्षा टॉप किया था. जबकि वहीँ बागपत की तनु तोमर ने 97.83% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में टॉप किया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
इस राज्य में फीस पर सख्ती, निजी मेडिकल कॉलेज अब नहीं कर पाएंगे मनमानी
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget