एक्सप्लोरर

UP Board Exams 2021: मई से शुरू हो सकते हैं यूपी बोर्ड के एग्जाम, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

सीबीएसई समेत कई केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है, लेकिन यूपी बोर्ड ने अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है.

नई दिल्ली: सीबीएसई समेत तमाम केंद्रीय और राज्यों के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. अब यूपी बोर्ड के छात्र अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. यूपी में पंचायत चुनाव होने हैं, जिसकी वजह से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान नहीं हो सका है. इसके अलावा कोरोना महामारी के कारण भी छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हुई है. ऐसे में वे जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी परीक्षाएं कब से शुरू होंगी.

मई से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं 

वैसे तो यूपी बोर्ड ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह परीक्षाएं मई से शुरू हो सकती हैं. हाल ही में हाईकोर्ट ने राज्य में पंचायत चुनाव 30 अप्रैल तक कराने का फैसला सुनाया है. अगर इस तारीख तक पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई, तो परीक्षा मई से शुरू हो सकती हैं. हालांकि अभी तक यूपी बोर्ड की तरफ से इस बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यूपी बोर्ड की चल रहीं प्रैक्टिकल परीक्षा

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के प्रैक्टिकल इस वक्त कई जिलों में चल रहे हैं. पहले फेस के बाद दूसरे फेस में भी कई जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं ली जाएंगी. इस बार हाईस्कूल में करीब 30 लाख छात्र और इंटरमीडिएट में करीब 2600000 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं का बेसब्री से इंतजार है.

सीबीएसई जारी कर चुका डेटशीट

हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की है. सीबीएसई के अलावा तमाम राज्यों के बोर्ड भी अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर चुके हैं. यूपी बोर्ड भी जल्द इस बारे में फैसला लेकर तारीखें घोषित कर सकता है. इस बार यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में करीब 56 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget