एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बनाया स्टडी और रिवीजन प्लान, पढ़ें विस्तार

UP Board Exam 2021 Study and Revision Plan: यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए स्टडी प्लान और रिवीजन प्लान तैयार किया है. आइये पढ़ें विस्तार से.

UP Board Exam 2021 Study and Revision Plan: यूपी बोर्ड ने सत्र 2020-2021 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए बोर्ड ने संकेत भी दे दिये हैं. जबकि अभी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ प्रदेश के अन्य स्कूलों में भी पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई है. हालांकि सिलेबस में करीब 30- 40 फीसदी पाठ्यक्रम कम कर दिया गया है. स्टूडेंट्स बिना किसी बाधा के अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर कर सकें, इसके लिए यूपी बोर्ड  के सचिव मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने स्टडी, रिवीजन, हेल्थ एंड हेल्प नामक कार्ययोजना तैयार की है.

उन्होंने आगे कहा कि कोविड-19 के कारण स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कोई कमी न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने व्हाट्सएप, वर्चुअल क्लासेज,  दीक्षा पोर्टल, स्वयंप्रभा चैनल,ई-ज्ञान गंगा जैसी कई योजनाएं चालू की हैं. आवश्यकता पड़ने पर बच्चों की काउंसिलिंग के लिए भी आवश्यक उपाय किए जाएंगे.

यूपी बोर्ड 10वीं -12वीं परीक्षा 2021: स्टडी प्लान

  • सभी स्टूडेंट्स सबसे पहले एक टाइम-टेबल बनाएं. जिसमें सभी विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निश्चित करें.  तथा इस टाइम-टेबल  का पालन करने का प्रयास करें.
  • स्टूडेंट्स जिस भी संसाधन से पढ़ाई करें, उनके नोट्स अवश्य बनाएं.
  • जिस विषय में कोई दिक्कत आ रही हो, उसे हल करने के लिए अपने
  • शिक्षकों, अभिभावक, मित्रों के साथ वार्ता करें.
  • पाठ्यक्रम को छोटे- छोटे टुकड़ों में बांट लें.  फिर एक-एक करके उन्हें पढ़ें.
  • बोर्ड परीक्षा के लिए बचे हुए समय को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों का कम से कम दो बार रिवाइज करें
  • पढ़ाई के साथ –साथ स्टूडेंट्स को चाहिए के वे पिछले साल के प्रश्नपत्रों और बाजार में उपलब्ध सैम्पल पेपर को हल करें.
  • स्टूडेंट्स नियमित तौर पर अपना स्वमूल्यांकन करते रहें.
  • दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को लेकर स्टूडेंट्स स्वयं एक रणनीति बनाए. तथा उसपर विशेष ध्यान केंद्रित करें.

UP Board Exam 2021: हेल्थ एंड हेल्प प्लान

  • सभी स्टूडेंट्स परीक्षाओं का डर मन से निकाल कर सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करें.
  • स्टूडेंट्स कम से कम 8-9 घंटे की नींद अवश्य लें जिससे शरीर को आराम मिले.
  • कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करें
  • नियमित तौर पर पढ़ाई के बीच-बीच में कुछ खाते रहें जिससे शरीर में उर्जा बनी रहे.
  • स्टूडेंट्स जंक फूड न खाएं.
  • स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में सहपाठियों से सहयोग लें और सहायोग दें.
  • स्टूडेंट्स को चाहिए किए वे अपने शिक्षकों, अभिभावकों, मित्रों से नियमित रूप से जुड़े रहें तथा अपने मन की परेशानियों को उनके साथ साझा करें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
यूको बैंक में 530 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget