एक्सप्लोरर

UP Board evaluation Update: यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन की लटकती तलवार, लेटेस्ट अपडेट

तीसरी बार लॉकडाउन के बढ़ने से ग्रीन और ऑरेंज जोन में हो सकती हैं यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, रिजल्ट में हो सकती है और देरी

UP Board Evaluation latest Update: देश व्यापी लॉक डाउन के बढ़ने और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन पर फिर से तलवार लटकती नजर आने लगी है. जिससे यूपी बोर्ड और प्रदेश सरकार दोनों असमंजस की स्थिति में आ गई है. अब पुनः यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों और इनके अभिभावकों में यह प्रश्न उबाल मारने लगा है कि क्या अब 5 मई से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो पायेगा?   हालांकि तीसरी बार लॉकडाउन के बढ़ जाने के बाद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के संदर्भ में प्रदेश सरकार और बोर्ड की प्लानिंग में किसी प्रकार के परिवर्तन की आधिकारिक जानकारी नहीं जारी की गयी है.  परन्तु गाइड लाइन के अनुसार रेड जोन में ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधियों पर रोक है जो कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में बाधा पैदा करती है. ऐसी दशा में रेड जोन में आने वाले मूल्यांकन केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य का होना संभव प्रतीत नहीं होता. ऐसा लगता है कि यूपी बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी 5 मई से उन्हीं जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं का  मूल्यांकन कराने पर विचार कर रहे हैं जिन्हें ग्रीन या ऑरेंज जोन में रखा गया है. चूँकि यहां बहुत अधिक प्रतिबंध नहीं है. हालांकि माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन शुरू करने का विरोध कर रहें हैं. संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि 17 मार्च 2020 को जब बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के कापियों का मूल्यांकन स्थगित किया गया था तो प्रदेश में मात्र 13 कोरोना संक्रमित मरीज थे, परन्तु प्रदेश में आज इनकी संख्या करीब 2300 तक पहुंच चुकी है. ऐसे स्थिति में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करवाने का निर्णय लेना अव्यावहारिक और परिस्थितियों के विपरीत है. आपको बता दें कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा की करीब 3 करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है. इसके लिए यूपी बोर्ड ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में 275 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget