एक्सप्लोरर

UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस तारीख के पहले कर दें आपत्ति, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UGC NET June Exam 2024 Answer Key: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा की 27 अगस्त से 5 सितंबर तक होने वाली परीक्षा की आंसर-की रिलीज कर दी है. इसके साथ ही सीआईएसआर नेट की भी फाइनल आंसर-की जारी हुई है.

UGC NET June Exam 2024 Provisional Answer Key Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. ये आंसर-की 27 अगस्त से लेकर 5 सितंबर 2024 के बीच हुई परीक्षा के लिए रिलीज की गई है. वे कैंडिडेट्स जो इन दिनों में हुई परीक्षा में किसी दिन शामिल हुए हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आपको यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - ugcnet.nta.ac.in.

इन डिटेल्स की पड़ेगी जरूरत

आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक हमने यहां भी शेयर किया है, यहां से भी आप इसे चेक कर सकते हैं. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडे्टस को अपने डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालने होंगे. इसके बाद आप आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली नौकरी, 12वीं पास को भी मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

किस तारीख तक कर सकते हैं आपत्ति

यूजीसी नेट की अभी जारी हुई आंसर-की प्रोविजनल है जिस पर कैंडिडेट्स आपत्ति कर सकते हैं. इसके लिए उनके पास 13 सितंबर तक का समय है. कल यानी 13 सितंबर को रात 11.50 बजे तक आंसर-की को चैलेंज किया जा सकता है.

लगेगा इतना शुल्क

आंसर-की को चैलेंज करने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति सवाल के हिसाब से शुल्क देना होगा. इसके लिए 200 रुपये प्रति सवाल फीस देनी होगी, ये फीस नॉन-रिफंडेबल है और केवल ऑनलाइन पे की जा सकती है. इसके बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी.

इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक.

सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वॉइंट सेंट्रल साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च – यूजीसी नेट परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता ये है - csirnet.nta.ac.in.

यह भी पढ़ें: रेलवे ने निकाली एक और भर्ती, 3115 पदों के लिए 10वीं पास इस दिन से करें अप्लाई 

जल्द जारी होंगे नतीजे

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25, 26 और 27 जुलाई 2024 के दिन किया था. कुल 2,25,335 कैंडिडेट्स ने एग्जाम में भाग लिया था. प्रोविजनल आंसर-की 9 अगस्त को जारी हुई थी जिस पर कैंडिडेट्स से आपत्ति आमंत्रित की गई थी. अब फाइनल आंसर-की रिलीज की गई है. इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.

कैसे चेक करें आंसर-की

  • दोनों ही एग्जाम की आंसर-की चेक करने के लिए आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना होगा.
  • यहां होमपेज पर एक की प्रोविजनल आंसर-की का लिंक और एक की फाइनल आंसर-की का लिंक दिया होगा. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुलेगा. इस पीडीएफ फाइल में आप आंसर-की देख सकते हैं.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • प्रोविजनल आंसर-की पर समय रहते ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं.

ये रहा डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें: जैसे इंडिया में NSG वैसे पाकिस्तान में क्या? स्पेशल ऑपरेशन से लेकर ये काम करती है ये खास फोर्स 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget