एक्सप्लोरर

UCEED परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, आधिकिरिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

UCEED Exam 2020 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है. उम्मीदवार जल्द ही इसे डाउनलोड कर लें क्योंकि अंतिम तिथि आने ही वाली है

मुंबई: UCEED Admit Card 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने यूसीईईडी 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए इनरोल कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. यूसीईईडी 2020 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये वेबसाइट का पता है www.uceed.iitb.ac.in.  अंडरग्रेजुएट कामन इंट्रेंस एग्जाम फार डिजाइन का स्कोर आईआईटी मुंबई, आईआईटी गुवाहटी, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी डीएम जबलपुर में एडमिशन के लिये मान्य होता है. इन संस्थानों से जो भी कैंडिडेट बैचलर इन डिजाइन कोर्स में एडमीशन लेना चाहते हैं वे इस परीक्षा में बैठते हैं. यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित एग्जाम है, जिसका स्तर भी काफी उच्च होता है. यूसीईईडी 2020 प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2020 है. जैसा की आप देख सकते हैं, ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.

परीक्षा प्रारूप - यूसीईईडी दो भागों में परीक्षा आयोजित करेगा. पार्ट ए- पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जबकि पार्ट बी में स्केचिंग से संबंधित प्रश्न आएंगे.  परीक्षा की कुल अवधि तीन घंटे है. परीक्षा शुरू होगी सुबह दस बजे और दोपहर में एक बजे खत्म हो जायेगी. परीक्षा में पास उम्मीदवार IIT में B.Des पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश लेने के लिए एलिजिबल होंगे. यूसीईईडी परीक्षा के परिणाम की घोषणा 13 मार्च, 2020 को होगी.

जरूरी जानकारियां –

आपको बता दें कि ये 4 वर्षीय अंडरग्रेजुएट डिजाइन कोर्स होता है. डिजाइन के इस बैचलर कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है इसके अलावा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट भी इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं, आवेदन करने से पहले इस एंट्रेंस एग्जाम से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें.

कैसे करें डाउनलोड –

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें यानी  uceed.iitb.ac.in पर. इसके बाद होमपेज पर जायें जहां लिंक दिया होगा एडमिट कार्ड डाउनलोड. इस लिंक को क्लिक करें और जो भी जरूरी जानकारियां मांगी गयीं हों जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि वे सब डालें. सभी जानकारियां सही और कंप्लीट डालने के बाद सबमिट बटन दबा दें. जैसे ही आप सबमिट बटन दबाएंगे आपको अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. इसका एक प्रिंट निकाल कर रख लें. 18 जनवरी, 2020 को यह कांपटीटिव परीक्षा देश के 24 शहरों में एक साथ होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
NTA में नौकरी का मौका, यंग प्रोफेशनल्स समेत 21 से ज्यादा पदों पर भर्ती
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
दिल्ली में प्राइवेट स्कूल फीस पर नया नियम, हर स्कूल में बनेगी फीस रेगुलेशन कमेटी
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
नीट यूजी में 7 साल में 42% बढ़ें उम्मीदवार, 2026 में करीब 20 लाख ने दी परीक्षा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा
डीयू के प्लेसमेंट ड्राइव में 500+ छात्र शामिल, 75 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget