एक्सप्लोरर

मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, यहां जानिए पूरा डिटेल

भारत में मौसम वैज्ञानिकों की बहुत कमी है. इसलिए अगर आपने इसकी पढ़ाई कि तो आप मौसम विभाग में एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं. देश में ऐसे कई कॉलेज हैं जो अपने यहां मीटिअरॉलॉजी से संबंधित पढ़ाई कराते हैं.

मौसम का हाल अक्सर आप टीवी पर सुनते होंगे... कई बार मोबाइल फोन पर पढ़ते भी होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार वह कौन लोग होते हैं जो इतनी सटीकता से मौसम की जानकारी देते हैं. ऐसे लोगों को मौसम वैज्ञानिक कहते हैं. लेकिन मौसम वैज्ञानिक बना कैसे जाता है? जब हम स्कूल में पढ़ रहे थे, क्या तब किसी ने बताया था कि आप इस सेक्टर में भी अपना करियर बना सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मौसम वैज्ञानिक बनने के लिए आपको कौन सी पढ़ाई करनी पड़ेगी.

पहले मौसम विज्ञान क्या होता है वो समझिए

वायुमण्डल के वैज्ञानिक अध्ययन को मौसम विज्ञान कहते हैं. यह विज्ञान पूरी तरह से मौसम की प्रक्रियाओं और उसके पूर्वानुमानों पर केंद्रित होता है. मौसम विज्ञान एक ऐसा सब्जेक्ट है, जो हमें पृथ्वी के वातावरण, इसकी प्रक्रियाओं और इसकी संरचना को अच्छे से समझने में हमारी हेल्प करता है. यह विषय पृथ्वी के वातावरण की भौतिक, गतिशील और रासायनिक स्थिति के साथ-साथ वायुमंडल और पृथ्वी की सतह के बीच परस्पर क्रिया से संबंधित भी है.

मौसम वैज्ञानिक क्या करते हैं?

आपको लगता है कि एक मौसम वैज्ञानिक सिर्फ आपको यह बताता है कि आज बारिश होगी या नहीं, धूप निकलेगी या नहीं, ठंड पड़ेगी या नहीं... तो आप गलत हैं. दरअसल, एक मौसम वैज्ञानिक इससे बहुत ज्यादा चीजें करता है. मौसम वैज्ञानिक पृथ्वी के वायुमंडल और भौतिक वातावरण के साथ-साथ पृथ्वी पर उनके विकास, प्रभाव और परिणामों पर गहन अध्ययन करता है. 

मौसम वैज्ञानिक आप कैसे बन सकते हैं

भारत में मौसम वैज्ञानिकों की बहुत कमी है. इसलिए अगर आपने इसकी पढ़ाई कि तो आप मौसम विभाग में एक अच्छी नौकरी पा सकते हैं. देश में ऐसे कई कॉलेज हैं जो अपने यहां मीटिअरॉलॉजी से संबंधित पढ़ाई कराते हैं. इसके साथ ही इस क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनकी 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से हो. वहीं अगर आप पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करके मौसम विभाग में नौकरी करना चाहते हैं, तो आपका किसी अच्छे कॉलेज से बीएससी पास होना जरूरी है.

किस कॉलेज से कर सकते हैं मौसम विज्ञान की पढ़ाई

ये हैं वो टॉप कॉलेज जहां से आप मौसम विज्ञान की पढ़ाई कर सकते हैं. 

  1. भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे
  2. आईआईटी खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
  3. मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल
  4. आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम
  5. कोचीन विश्वविद्यालय, कोच्चि
  6. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर
  7. भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु
  8. पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएशन के साथ कर लिया ये सर्टिफिकेट कोर्स तो नौकरी मिलने की पूरी गारंटी!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget