एक्सप्लोरर

Top 10 Women's College: ये हैं भारत में महिलाओं के टॉप 10 कॉलेज, जानिए कैसे मिलता है एडमिशन

Top 10 Women's College: यह देश के सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज की स्थापना साल 1965 में हुई थी. इस कॉलेज में कई फेमस हस्तियों ने शिक्षा हासिल की है.

Top 10 Women's College: एक वक्त था जब हमारे देश में लड़कियों को बेहतर एजुकेशन पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता था. हालांकि, आज लड़कियां लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शिक्षा भी हासिल कर रही हैं और नौकरियां भी कर रही हैं. आज देश के ज्यादातर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लड़के लड़कियां एक साथ पढ़ते हैं. हालांकि, आज भी कई ऐसे पेरेंट्स हैं जो अपनी बेटियों के लिए सिर्फ ऐसा कॉलेज ढूंढते हैं, जहां केवल लड़कियां पढ़ती हों. आज हम आपको देश के ऐसे ही टॉप 10 महिला कॉलेजों के बारे में बताएंगे, जहां अगर आपको एडमिशन मिल गया तो आपकी लाइफ सेट है.

लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन में लें एडमिश

लेडी श्रीराम कॉलेज देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है. यह देश के सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज की स्थापना साल 1965 में हुई थी. इस कॉलेज में कई फेमस हस्तियों ने शिक्षा हासिल की है. इस कॉलेज में सामाजिक विज्ञान, मानविकी, वाणिज्य और बी,एससी और स्टैटिक कोर्स जैसी पढ़ाई होती है. इस कॉलेज की फीस की बात करें तो यह 16,000 रुपये से लेकर 27,000 रुपये के आसपास है.

एथिराज महिला कॉलेज में कैसे लें एडमिशन

एथिराज महिला कॉलेज देश के सबसे टॉप महिला कॉलेजों में से एक है. यह चेन्नई में स्थित है. एथिराज महिला कॉलेज को इसकी बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज में MBA, MCA, M.Phil, PhD, BSC, BA, BSC, BCA जैसे पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं. एमबीए के लिए इस कॉलेज की फीस की बात करें तो यह 1,18,000 सालाना है. वहीं बाकी के कोर्सेज के लिए यहां 10,000 से 20,000 रुपये के बीच ​सालाना फीस लगती है.

एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर विमेन में कैसे लें एडमिशन

एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर विमेन मद्रास विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड है. एमओपी वैष्णव कॉलेज फॉर विमेन कॉलेज कला और विज्ञान के लिए बहुत जाना-माना है. यहां बीएससी, बीकॉम, एम बीए, बीबीए, बीए, एमए, पीएचडी और एमएससी जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह 20,000 से 22,000 रुपये सालाना है.

हंसराज महिला विद्यालय में कैसे लें एडमिशन

हंसराज महिला महाविद्यालय अपने सौ फीसदी प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज में मिलने वाली बेहतरीन शिक्षा आपकी बेटी के भविष्य को और उज्ज्वल बनाएगी. इस कॉलेज में बी.एसी मेडिकल, बीएससी, बी-कॉम, BCA अर्थशास्त्र, बीए, बी कॉम और एम कॉम जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह प्रतिवर्ष फीस 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक है.

सरोजिनी नायडू वनिता महाविद्यालय में कैसे लें एडमिशन

सरोजिनी नायडू वनिता महाविद्यालय आंध्र प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज में B.Com, M.com, MBA, BA, और M.Sc जैसे कोर्स के लिए एडमिशन मिलता है. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह 27,000 रुपये प्रतिवर्ष से लेकर 50,000रुपये के आसपास है.

महारानी लक्ष्मी अम्मानी कॉलेज फॉर विमेन में कैसे लें एडमिशन

महारानी लक्ष्मी अम्मानी कॉलेज फॉर विमेन भारत के टॉप महिला कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज की स्थापना 1972 में हुई थी. यह कॉलेज पूरे देश में अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए जाना जाता है. इस कॉलेज में बीए, बी-कॉम, एमए, एम-कॉम जैसे कोर्स के लिए एडमिशन मिलता है. इस कॉलेज में बेसिक कोर्स के लिए लगने वाली फीस की बात करें तो यह 17,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के आसपास है.

राजस्थान महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में कैसे लें एडमिशन

राजस्थान महिला इंजीनियरिंग कॉलेज राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत में महिलाओं के सबसे टॉप के कॉलेजों में से एक है. दरअसल, बीते समय में राजस्थान में कई ऐसे कॉलेज खोले गए, जिनकी वजह से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके, यह राजस्थान महिला इंजीनियरिंग कॉलेज भी इन्हीं कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज में CSE, ECE, EE, IT,MCA और MBA जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है. यहां लगने वाली फीस की बात करें तो यह 90,000 रुपये प्रति सेमेस्टर से लेकर 1,00,000 रुपये के आसपास है.

कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन में कैसे लें एडमिशन

कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन पुणे में स्थित है. यह कॉलेज अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए पूरे देश में जाना जाता है. इस कॉलेज में अगर आपको एडमिशन मिल जाता है और आप दिल लगाकर पढ़ाई कर लेती हैं तो समझिए की आपका करियर एक दम सेट है. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह 1,20,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक है.

डॉ. एमजीआर जानकी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस फॉर विमेन में कैसे लें एडमिशन

डॉ. एमजीआर जानकी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस फॉर विमेन चेन्नई के सबसे टॉप कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमए, एमएससी, बीबीए, बीए और बीएससी जैसे कोर्सेज में एडमिशन मिलता है. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह 30,000 प्रति सेमेस्टर से लेकर 40,000 प्रति सेमेस्टर के आस-पास है.

कस्तूरबा गांधी महिला कॉलेज में कैसे लें एडमिशन

कस्तूरबा गांधी महिला कॉलेज सिकंदराबाद तेलंगाना में स्थित है. इस कॉलेज की स्थापना साल 1973 में हुई थी. यह कॉलेज देश के सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेजों में से एक है. इस कॉलेज में बी-कॉम, बी-एसी, एम.एसी, बीए, एम बीए और पीजी डिप्लोमा जैसे कोर्स के लिए एडमिशन मिलते हैं. इस कॉलेज में लगने वाली फीस की बात करें तो यह 10,000 से लेकर 15,000 रुपये के बीच है. हालांकि, कुछ कोर्सेज के लिए इस कॉलेज में ज्यादा फीस भी लगती है.

ये भी पढ़ें: अब ये Camel Flu क्या है? FIFA World Cup पर भी उसका खौफ दिख रहा है

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget