एक्सप्लोरर

रिटायरमेंट से पहले कितनी थी सुशीला कार्की की सैलरी, नेपाल का एक्टिंग पीएम बनने के बाद कितना होगा वेतन?

Sushila Karki: सुशीला कार्की की यात्रा एक न्यायाधीश से प्रधानमंत्री तक महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है. आपको हम बताएंगे कि पहले उनका वेतन कितना था.

नेपाल के न्यायिक इतिहास में एक नया अध्याय तब जुड़ा, जब सुशीला कार्की, जो देश की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश रह चुकी हैं​. उन्होंने आज नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ​के रूप में शपथ ली. यह पद अब न सिर्फ उनके न्यायिक अनुभव की स्वीकृति है, बल्कि एक महिला के नेतृत्व में राष्ट्र संचालन की दिशा में बढ़ता हुआ कदम भी है. सुशीला कार्की की यात्रा एक न्यायाधीश से प्रधानमंत्री तक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है. आपको हम बताएंगे कि पहले उनका वेतन कितना था और अब उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी.

रिटायरमेंट से पहले कितनी थी सैलरी?

सुशीला कार्की ने 2016 में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में कार्यभार संभाला था और न्यायपालिका में ईमानदारी, पारदर्शिता और निर्भीकता का प्रतीक बन गई थीं. 2023 में रिटायरमेंट से ठीक पहले नेपाल सरकार ने जो गजट प्रकाशित किया था उसके अनुसार, मुख्य न्यायाधीश का मासिक वेतन 102,293 रुपये तय किया गया था. इसमें मूल वेतन के अलावा कुछ सीमित भत्ते शामिल थे, लेकिन यह सैलरी उस जिम्मेदारी और दबाव के मुकाबले काफी सीमित मानी जाती थी, जो सर्वोच्च न्यायालय के प्रमुख पद से जुड़ी होती है. 

यह भी पढ़ें: RVUNL Jobs 2025: राजस्थान बिजली निगम में निकली बंपर भर्तियां, आज से शुरू हुई आवेदन प्रोसेस, जानें डिटेल्स

अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कितना वेतन?

नेपाल की मौजूदा वेतन संरचना के अनुसार, प्रधानमंत्री का मासिक वेतन लगभग 94,280 रुपये है. इसमें 77,280 का मूल वेतन, 2,000 का महंगाई भत्ता, 5,000 रुपये का संचार भत्ता और 10,000 रुपये का आतिथ्य भत्ता शामिल होता है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री को कई विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं, जैसे 306 लीटर मासिक पेट्रोल, यात्रा भत्ता 3,000 प्रतिदिन और 34 स्टाफ सदस्यों की टीम (सलाहकारों, सचिवों व अन्य सहयोगियों सहित).

हालांकि, अगस्त 2025 में पारित एक नए कानून के तहत प्रधानमंत्री और मंत्रियों को अब अपने वेतन व भत्ते स्वयं तय करने का अधिकार प्राप्त हो गया है. यह फैसला नेपाल सरकार की कैबिनेट ने लिया था और इसे आधिकारिक बजट में प्रकाशित किया गया. लेकिन जब तक नई दरें निर्धारित नहीं की जातीं, तब तक पुरानी वेतन संरचना ही लागू रहेगी.

न्यायपालिका से कार्यपालिका तक

सुशीला कार्की की छवि एक कठोर, लेकिन न्यायप्रिय महिला की रही है. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण और राजनीतिक रूप से संवेदनशील फैसले सुनाए. वे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी होने वाली चुनिंदा जजों में से एक थीं, जिनके खिलाफ राजनीतिक ताकतों ने महाभियोग लाने की कोशिश की थी जो असफल रहा था. 

यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन के अंडर सेक्रेटरी को कितना मिलेगा वेतन, जान लीजिए

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Re-NEET UG 2026 Result: 11.21 लाख उम्मीदवार पास, पंजाब-हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
Marathi in Rajasthan universities: राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
राजस्थान की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाएगी मराठी, पर राजस्थानी का विभाग नहीं... जानें फैसले की वजह
NEET UG 2026 Final Answer Key: NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
NTA ने जारी की NEET UG 2026 की आंसर की, जानें रिजल्ट कब तक होगा जारी?
Science of Happiness Course: DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?
DU में 'साइंस ऑफ हैप्पीनेस' का बढ़ा क्रेज, जानें आखिर क्यों बढ़ रही है इस कोर्स की लोकप्रियता?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget