एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने NEET UG एग्जाम 2021 को स्थगित करने की याचिका खारिज की, तय तारीख पर होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा 2021 को रीशेड्यूल करने या स्थगित करने संबंधित छात्रों के एक बैच द्वारा दायर की गई याचिका को आज रद्द कर दिया, कोर्ट ने कहा कि परीक्षा 12 सितंबर को ही होगी.

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को नीट यूजी परीक्षा 2021 को रीशेड्यूल करने या स्थगित करने के लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देश देने की रिट याचिका को खारिज कर दिया. याचिका में CBSE कंपार्टमेंट, निजी, पत्राचर परीक्षाओं की तारीख NEET UG 2021 से क्लैश होने की बात कही गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा 12 सितंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक बैच द्वारा याचिका दायर की गई थी जिसमें उन्होंने तर्क दिया था कि प्रवेश परीक्षा अन्य परीक्षाओं के साथ क्लैश कर रही है. जिस पर कोर्ट ने कहा कि कुछ छात्रों की याचिका पर इसे टाला नहीं जा सकता है.

कोर्ट ने याचिका पर विचार करने से इन्कार किया

जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने कहा कि, “हम इस याचिका पर विचार नहीं करेंगे.हम अनिश्चितता नहीं चाहते हैं, परीक्षा जारी रहने दें.”

12वीं के प्राइवेट छात्र रिजल्ट के बिना भी दे सकेंगे NEET UG एग्जाम 2021

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 3 सितंबर को बैंच को स्पष्ट किया था कि छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, इस तथ्य के बावजूद कि तब तक सीबीएसई के परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे. एनटीए ने कहा था कि, "परिणाम की घोषणा न करने से छात्रों को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा और परिणाम केवल काउंसलिंग के दौरान ही मांगे जाएंगे."

एडवोकेट सुमंत नुकाला द्वारा दायर याचिका में 12 सितंबर को नीट यूजी 2021 के सार्वजनिक नोटिस को "स्पष्ट रूप से मनमाना और भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 के उल्लंघन के रूप में" स्थगित करने की मांग की गई थी. 3 सितंबर को एनटीए के वकील द्वारा किए गए सबमिशन पर सुनवाई करते हुए, बेंच ने याचिकाकर्ता के वकील से मौखिक रूप से कहा था कि,  "आपकी शिकायत है कि अन्य परीक्षाएं शुरू होंगी और तब तक आपका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा. लेकिन दावा की गई राहत अनावश्यक है क्योंकि अधिकारियों का कहना है कि आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी.”

ये भी पढ़ें

MP Special Exam 2021: मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा आज से आयोजित, यहां जानिए डिटेल्स

NEET PG 2021: नीट पीजी 2021 के एडमिट कार्ड आज किए जाएंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA Exam Registration 2026 : CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल
CA की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ICAI ने सितंबर-नवंबर एग्जाम के लिए खोला पोर्टल
Top IIMs in India: ये हैं देश के टॉप IIM संस्थान, दाखिला ले लिया तो समझो सेट है लाइफ, यहां देखें लिस्ट
ये हैं देश के टॉप IIM संस्थान, दाखिला ले लिया तो समझो सेट है लाइफ, यहां देखें लिस्ट
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
इंडियन नेवी में 275 एसएससी ऑफिसर पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget