एक्सप्लोरर

Covid 19 के कारण जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में 1 से 30 मई तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के विस्फोट के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद 1 मई से 30 मई तक जामिया विश्वविद्यालय परिसर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन टीचिंग और ओपन बुक एग्जाम जारी रहेंगे.वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपने सभी स्कूलों को भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल और विश्वविद्यालयों द्वारा समय से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है. अब इस कड़ी में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने भी 1 मई से गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है.  लेकिन साथ ही ये भी कहा है कि ऑनलाइन टीचिंग और ओपन बुक एग्जाम जारी रहेंगे.  

कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला

वाइस चांसलर नजमा अख्तर द्वारा नोटिस जारी कर 1 से 30 मई तक जामिया मिलिया इस्लामिया को बंद रखने का फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स और शिक्षकों को कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है. यानी मई के पूरे महीने में जामिया विश्वविद्यालय परिसर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान विभिन्न विभागों के अध्यापक और स्टूडेंटस परिसर में भी नहीं आएंगे. हालांकि इस दौरान ऑनलाइन टीचिंग और ओपन बुक एग्जाम जारी रहेंगे. यह निर्णय स्टूडेंट्स का अकादमिक वर्ष बचाने के लिए लिया गया है.

जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपने सभी स्कूल भी किए बंद

जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपने सभी स्कूलों को भी फौरन बंद करने का फैसला लिया है. इनमें आवासीय स्कूल भी शामिल हैं. इस संबंध में जामिया प्रशासन ने एक आदेश भी जारी किया है. इसके मुताबिक सभी स्कूल और क्लासेस 30 मई तक बंद रहेंगे. इस दौरान स्कूलों में छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा लेकिन इसके अलावा कोई भी शैक्षणिक या गैर शैक्षणिक काम नहीं किया जाएगा.

कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षाएं तय शेड्यूल पर होंगी

जामिया स्कूल के रजिस्ट्रार डॉक्टर नजीम हुसैन जाफरी द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जामिया के सभी स्कूल 30 मई तक बंद किए गए हैं. हालांकि स्कूल बंद होने के बावजूद कक्षा 9 और कक्षा 11 के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल पर ही होंगी.

 इसके साथ ही आदेश में ये भी कहा गया है कि ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए जिन टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें तय तारीख और समय पर मौजूद रहकर ऑनलाइन परीक्षाएं लेनी होंगी. इसके साथ ही स्टूडेंट्स की उत्तर पुस्तिका जांचने और परिणाम तैयार करने के लिए भी टीचर्स को उपलब्ध रहना होगा.

ये भी पढ़ें

CSEET 2021: आज जारी होंगे कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस

Calicut यूनिवर्सिटी ने UG व PG एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 
UP 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद, जानें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण में अंतर
UP 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद, जानें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण में अंतर
देश में स्कूलों की संख्या एक लाख से ज्यादा कम हुई, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बढ़े या घटे?
देश में स्कूलों की संख्या एक लाख से ज्यादा कम हुई, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बढ़े या घटे?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget