एक्सप्लोरर

IAS Success Story: एक बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचकर दोबारा प्री भी पास नहीं कर पाने वाले शुभम कैसे बने UPSC टॉपर ?

एक बार इंटरव्यू राउंड तक पहुंचकर अगली बार प्री में भी सेलेक्ट न होने वाले शुभम का कांफिडेंस एकदम खत्म हो गया था. फिर कैसे संभाला शुभम ने खुद को और तीसरी बार में बन गए यूपीएससी टॉपर.

Success Story Of IAS Topper Shubham Bansal: हर किसी की यूपीएससी जर्नी अलग होती है और सबके अपने उतार-चढ़ाव होते हैं. बात शुभम की करें तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे शॉक में आ गए पर पिछली असफलता का दुख मनाने की जगह उन्होंने फिर से खड़े होने का फैसला किया. अंततः शुभम का धैर्य और कड़ी मेहनत रंग लाई और उनका चयन यूपीएससी सीएसई परीक्षा में हो गया. शुभम को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली साल 2019 में. आज जानते हैं शुभम से उनके यूपीएससी सफर के बारे में.

पहले प्रयास में पहुंचे इंटरव्यू तक

शुभम रामनगर, नैनीताल के रहने वाले हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा यहीं से हुई. इसके बाद शुभम ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया. ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू की. इस बीच वे दूसरी परीक्षाएं भी दे रहे थे, जिसके तहत उनका चयन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी हुआ. शुभम ने कुछ समय यहां काम किया. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में शुभम बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहली बार साल 2017 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा दी और इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. निराश शुभम ने फिर से तैयारी की और उन्हें जीवन का सबसे बड़ा झटका तब लगा जब दूसरे प्रयास में वे प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए. इस घटना से शुभम अंदर तक हिल गए. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि दूसरे अटेम्पट का सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा.

परिवार और दोस्तों की मदद से फिर उठ खड़े हुए

इस समय शुभम काफी परेशान थे पर अपने परिवार और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मदद से वे फिर उठ खड़े हुए और तीसरे प्रयास की तैयारी शुरू कर दी. शुभम कहते भी हैं कि प्री परीक्षा को कभी लाइकली न लें और यूपीएससी परीक्षा की अस्थिरता को भी समझें. यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. एक बार सफलता के एकदम करीब पहुंचकर भी आप दोबारा बुरी तरह असफल हो सकते हैं. हालांकि शुभम ने सोचा कि वे अपनी कमियों पर काम करेंगे और किसी भी हाल में अपना सपना पूरा करके रहेंगे.

यहां देखें शुभम बंसल द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया इंटरव्यू

शुभम ने अपने सोर्सेस को लिमिटेड किया, खूब सारे टेस्ट दिए, अपनी कमियों को सुधारा और फिर से प्रयास किया. अब की बार शुभम ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा 43वीं रैंक के साथ पास की और टॉपर भी बने.

शुभम की सलाह

शुभम ने कभी कोई क्लासरूम कोचिंग नहीं ली और हमेशा सेल्फ स्टडी ही की. वे कहते हैं कि प्री को लेकर ओवर कांफिडेंट न हों और भले आप बार-बार प्री पास करते आ रहे हों पर पेपर का एनालिसेस करना न भूलें. टेस्ट सीरीज देते रहें ताकि पेपर वाला टेम्परामेंट डेवलेप हो और परीक्षा देते समय हाथ न कांपें, जैसा की शुभम के साथ हुआ था. बिलकुल पेपर वाले माहौल में पेपर दें और उन्हें एनलाइज भी करें. बहुत ज्यादा किताबों के चक्कर में न पड़ें और कम रिसोर्स ही बार-बार रिवाइज करें. अगर टेस्ट पेपर में अच्छा न कर पाएं तो भी निराश न हों और अपनी कमियों को दूर करने पर काम करें.

बहुत से कैंडिडेट्स शुरू में टेस्ट पेपर अच्छा नहीं कर पाते पर बाद में इंप्रूव कर जाते हैं. अपनी हार को कभी भी फाइनल न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें. कड़ी मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास से आप सफलता पा सकते हैं. बस कभी भी सेल्फ डाउट को खुद पर हावी न होने दें. सिविल सर्विस एक बड़ा गोल है इसलिए रास्ते में आने वाली मुसीबतों से घबराएं नहीं और आशावादी बने रहें. कंसीसटेंसी बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें, आप एक दिन सफल जरूर होंगे.

IAS Success Story: पांच लाख रुपए महीने की नौकरी ठुकरा, गोरखपुर का यह बेटा क्यों बना IAS अधिकारी, जानें यहां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं के लिए बढ़ी लास्ट डेट, 22 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget