एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पहले तीन प्रयासों में प्री परीक्षा भी पास न कर पाने वाले कार्तिक चौथे प्रयास में बनें टॉपर, कैसे? जानें यहां

हैदराबाद के एमवी सत्य साईं कार्तिक पहले तीन प्रयासों में प्री परीक्षा भी क्लियर नहीं कर पाए थे. चौथे प्रयास में उन्होंने 103वीं रैंक के साथ टॉप किया. जानते हैं कार्तिक से उनकी सफलता की कहानी.

Success Story Of IAS Topper MV Satya Sai Karthik: हमारी सोसाइटी में आमतौर पर एक चलन देखा जाता है कि जो बच्चे खेलकूद में आगे होते हैं उन्हें पढ़ाई में खुद-ब-खुद पीछे मान लिया जाता है. लेकिन हैदराबाद के सत्य साईं कार्तिक इस मामले में अपवाद हैं. बचपन से ही कार्तिक को क्रिकेट खेलने का शौक था और उन्होंने यूनिवर्सिटी लेवल तक अपने कॉलेज को इस गेम में रिप्रेजेंट किया लेकिन पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहे. यही नहीं उन्होंने अंडर -19 टीम में अपने स्टेट के लिए भी क्रिकेट खेला. पेशे से इंजीनियर कार्तिक को ग्रेजुएशन पूरा करने और कुछ समय नौकरी करने के बाद यूपीएससी के क्षेत्र में जाने का ख्याल आया. उन्होंने काफी पहले से इस बाबत प्रयास भी शुरू कर दिए लेकिन उन्हें सफलता मिलने में काफी समय लग गया. कार्तिक ने चार अटेम्पट्स दिए और चौथे अटेम्पट में उनका सेलेक्शन हुआ. इसके पहले के प्रयासों में वे प्री स्टेज पर क्लियर नहीं कर पा रहे थे. आज जानते हैं उनसे उनकी तैयारी के टिप्स.

कार्तिक का बैकग्राउंड

कार्तिक तेलांगना, हैदराबाद के हैं. उनकी स्कूल एजुकेशन हैदराबाद में ही पूरी हुई और इसके बाद उन्होंने वहीं के एक कॉलेज से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया. इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद कार्तिक ने एक मल्टीनेशनल कंपनी में करीब 6 महीने काम किया. इसी दौरान उन्हें यूपीएससी का ख्याल आया और वे तैयारी में जुट गए. कार्तिक के घर में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है जो बिजनेस संभालती है. कार्तिक को हमेशा परिवार का सहयोग मिला लेकिन सभी प्रयासों के बाद भी उन्हें इस परीक्षा में बार-बार असफलता मिली. कार्तिक ने तभी भी हिम्मत नहीं हारी और लगातार लगे रहे. अंततः चौथे प्रयास में कार्तिक को साल 2019 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 103वीं रैंक के साथ टॉप किया. इस रैंक के अंतर्गत उन्हें आईपीएस सेवा एलॉट हुई.

ऐसे की शुरुआत

दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में बात करते हुए कार्तिक कहते हैं कि इस परीक्षा की तैयारी की शुरुआत के लिए उन्होंने सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबें देखीं. यहां से न केवल उनका बेस मजबूत हुआ बल्कि वे विषयों से भी वाकिफ हुए की यूपीएससी के लिए आखिर किस प्रकार की पढ़ाई करनी पड़ती है. परीक्षा के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा करने के बाद उन्होंने अपना ऑप्शनल सोशियोलॉजी तय किया, जोकि इस परीक्षा में सफलता हासिल करने में अहम भूमिका निभाता है. बेस मजबूत करने के बाद कार्तिक ने कोचिंग ज्वॉइन की और वहां के शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयारी करने लगे.

आंसर राइटिंग और प्रैक्टिस टेस्ट्स को मानते हैं जरूरी

कार्तिक कहते हैं कि दिल्ली में कोचिंग करने के दौरान जब एक स्टेज पर आकर उन्हें लगा कि उनकी तैयारी एक लेवल पर पहुंच गई है तो उन्होंने आंसर राइटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी. दूसरे कैंडिडेट्स की तरह कार्तिक भी मानते हैं कि इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए आंसर राइटिंग का बहुत महत्व है. जो पढ़ा है जब तक उसे ठीक से लिख नहीं पाएंगे तो कोई लाभ नहीं होगा.

देखें सत्य साईं कार्तिक द्वारा दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

इसी प्रकार प्री के लिए कार्तिक प्रैक्टिस को बहुत महत्व देते हैं. वे कहते हैं कि जब एनसीईआरटी की किताबें पूरी हो जाएं तो स्टैंडर्ड बुक्स पर आ जाएं. जब इनसे भी तैयारी पूरी हो जाए तो अभ्यास शुरू कर दें. जितने अधिक से अधिक हो सके टेस्ट दें क्योंकि यही आपको मुख्य परीक्षा में सफल बनाएंगे. अपनी कमियों पर काम करें और उन्हें अभ्यास के दौरान ही समझकर दूर करें.

फिजिकल और मेंटल हेल्थ का भी रखें ध्यान

पढ़ाई कैसे करें इस बारे में बात करने के अलावा कार्तिक एक बात पर और ध्यान देने के लिए कहते हैं और वह है अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर फोकस करना. उनका मानना है कि जब तक आप फिजिकली और मेंटली हेल्दी नहीं होगे तब तक अपना 100 परसेंट नहीं दे पाओगे. इसलिए समय निकालें और दिन में कम से कम आधा घंटा वर्कआउट जरूर करें. इसी प्रकार कार्तिक दिन में 15 से 20 मिनट मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइजेस को भी देते थे. कार्तिक कहते हैं कि परीक्षा के दिन या परीक्षा के पहले बिलकुल भी स्ट्रेस न लें वरना आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है.

अंत में इतना ही कि अपनी स्ट्रेंथ और वीकनेस को फाइंडआउट करें और उन पर काम करें. खुद से ईमानदार रहें और तैयारी में किसी प्रकार की कमी न रखें. हो सकता है सफलता मिलने में समय लगे पर अपनी मेहनत और समर्पण में  किसी प्रकार की कमी न आने दें.

यूपी के कॉलेजों में दो हजार से ऊपर एसोसिएट प्रोफेसर पदों पर जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें विस्तार से   RPSC Assistant Professor 2020: 918 पदों के लिए फिर खुला रजिस्ट्रेशन लिंक, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget