एक्सप्लोरर

BPSC Preparation Strategy: सीमित संसाधन और बार-बार रिवीज़न करके पाई सफलता, जानते हैं बीपीएससी टॉपर भास्कर ज्योति से तैयारी के टिप्स

Bihar Public Service Commission की 63वीं परीक्षा में 38वीं रैंक के साथ सफलता हासिल करने वाले भास्कर ज्योति मानते हैं कि इस परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए बिहार स्पेसिफिक तैयारी जरूरी है.

Success Story Of BPSC Topper Bhaskar Jyoti: भास्कर ज्योति सहरसा जिले के एक छोटे से गांव बटराहा के रहने वाले हैं, जिन्होंने अपने तीसरे अटेम्पट में 38वीं रैंक के साथ बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की. भास्कर ने बीपीएससी के साथ ही यूपीएससी परीक्षा भी दी लेकिन सफल नहीं हुये हालांकि इस परीक्षा की तैयारी का अच्छा लाभ उन्हें बीपीएससी की परीक्षा की तैयारी के दौरान मिला. भास्कर को रैंक और प्रायॉरिटी के अनुसार सब-रजिस्ट्रार का पद मिला है. भास्कर की बहन पल्लवी भी बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित हुई थी, जिनके लिए भास्कर कहते हैं कि उन्होंने परीक्षा के दौरान उनकी बहुत मदद की.

भास्कर का बैकग्राउंड –

भास्कर के पिता नृपेश चन्द्र झा और मां नमिता झा के अलावा परिवार में बहन पल्लवी हैं जिन्होंने भी बीपीएससी को ही कैरियर के रूप में चुना. अगर भास्कर के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो उन्होंने बीपीएससी परीक्षा देने के पहले काफी पढ़ाई की है. भास्कर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया, इसके बाद पॉलिटिकल साइंस में एमए किया, इसके बाद एम.फिल और जब उनका चयन बीपीएससी में हुआ, उस समय वे जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्ली से पीएचडी अंतिम वर्ष के छात्र थे.

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि भास्कर के ऊपर इन परीक्षाओं के साथ ही अपनी रेग्यूलर एकेडमिक्स की भी बहुत जिम्मेदारी थी. एक साक्षात्कार में वे स्वीकार भी करते हैं कि उनकी रेग्यूलर स्टडीज़ की वजह से उन्हें जो समय बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिये देना चाहिए था, वे नहीं दे पाए इसलिए शायद उन्हें सफल होने में तीन अटेम्पट लग गए.

प्रिपरेशन टिप्स –

भास्कर परीक्षा की तैयारी के टिप्स देते हुए कहते हैं कि जो सफल होते हैं और जो नहीं होते उनकी तैयारी में ज्यादा फर्क नहीं होता बस कई बार स्ट्रेटजी गलत हो जाती है. कुछ बारीक सी गलतियां रह जाती हैं जो सफलता और असफलता के बीच का गैप खड़ा कर देती हैं. बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिये टिप्स देते हुए कहते हैं कि इस परीक्षा और यूपीएससी परीक्षा में बड़ा अंतर यह होता है कि इसमें बिहार केंद्रित तैयारी की जरूरत होती है. कम से कम 20 से 25 प्रश्न ऐसे पूछे जाते हैं जो बिहार के विभिन्न एरियाज़ से संबंधित होते हैं. इसलिए परीक्षा की तैयारी के दौरान इस बात का विशेष ख्याल रखें.

इसके बाद दूसरा जरूरी भाग आता है पॉलिटी का जिसे भास्कर बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं. पॉलिटी और करेंट अफेयर्स के बाद बारी आती है साइंस और मैथ्स की जिनसे कुछ प्रश्न आते हैं. यहां बात अभी प्री परीक्षा की हो रही है. कुल मिलाकर आपको प्री परीक्षा पास करने के लिये बेस मजबूत करने और कांसेप्ट्स क्लियर करने की बहुत जरूरत होती है. इसके लिये एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें. भास्कर कहते हैं कि बहुत सारी किताबों की भीड़ लगाने की जरूरत नहीं होती पर जितना भी पढ़ें अच्छे से पढ़ें. इसमें रिवीज़न की भी अहम भूमिका है. अगर पढ़ा हुआ भूल गये तो सारी मेहनत बेकार इसलिये बेहतर होगा रिवीज़न लगातार करते रहें. चुनिंदा किताबें उठायें और अंत तक उन्हीं से स्टिक रहें. करेंट अफेयर्स के लिये जरूर एक से ज्यादा किताबों का इस्तेमाल करें और अखबार भी नियमित रूप से पढ़ें.

अगर सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करेंगे और तैयारी के दौरान ध्यान केंद्रित रखेंगे तो सफलता मिलना तय है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget