एक्सप्लोरर

भारतीयों के लिए यूरोप में मुफ्त में पढ़ाई, टॉप 5 यूनिवर्सिटी जहां नहीं लगती ट्यूशन फीस!

यूरोप में बिना ट्यूशन फीस के पढ़ाई करना चाहते हैं? जानिए उन 5 बेहतरीन यूनिवर्सिटीज के बारे में जो इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को फ्री में उच्च शिक्षा का मौका देती हैं. पूरी जानकारी यहां!

यूरोप हमेशा से भारतीय छात्रों के लिए एक ड्रीम डेस्टिनेशन रहा है. वहां की खूबसूरत शहरों, बेहतर मौसम और उच्च शिक्षा प्रणाली के कारण हर साल हजारों भारतीय स्टूडेंट्स यूरोप में पढ़ाई के लिए जाते हैं. लेकिन विदेश में पढ़ाई करना महंगा साबित हो सकता है. हालांकि, कुछ यूरोपीय देशों में ऐसी यूनिवर्सिटीज हैं जो ट्यूशन फीस नहीं लेतीं, जिससे विदेश में पढ़ाई करना किफायती हो सकता है. अगर आप भी यूरोप में बिना ट्यूशन फीस दिए पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ये 5 टॉप यूनिवर्सिटीज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

1. टैम्पेरे यूनिवर्सिटी, फिनलैंड (Tampere University, Finland)

फिनलैंड में अगर आप फिनिश या स्वीडिश भाषा में कोर्स चुनते हैं, तो आपको ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती. फिनलैंड की नेशनल एजुकेशन एजेंसी के मुताबिक, टैम्पेरे यूनिवर्सिटी में लोकल लैंग्वेज वाले कोर्सेज के लिए कोई ट्यूशन फीस नहीं लगती. यहां इंजीनियरिंग, आईटी, बिजनेस मैनेजमेंट और मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसे कोर्स उपलब्ध हैं.

  • वेबसाइट: tuni.fi

2. यूनिवर्सिटी ऑफ बर्गन, नॉर्वे (University of Bergen, Norway)

नॉर्वे की यह यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स से ट्यूशन फीस नहीं लेती. हालांकि, सेमेस्टर फीस के रूप में 30 से 60 यूरो (करीब 2,500-5,000 रुपये) देने पड़ते हैं, जो हेल्थ सर्विस, काउंसलिंग, स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटीज को कवर करता है. फिलहाल इस यूनिवर्सिटी में करीब 14,000 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं.

  • वेबसाइट: en.visitbergen.com

3. लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख, जर्मनी (Ludwig Maximilian University of Munich, Germany)

जर्मनी अपने पब्लिक यूनिवर्सिटीज में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को फ्री में पढ़ाई करने का मौका देता है. LMU, जो QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में 59वें स्थान पर है, यहां स्टूडेंट्स को केवल एडमिनिस्ट्रेटिव कॉस्ट और कुछ सेमेस्टर फीस ही देनी पड़ती है. यह यूनिवर्सिटी कई विषयों में इंग्लिश-टॉट मास्टर्स प्रोग्राम भी ऑफर करती है.

  • वेबसाइट: lmu.de

4. यूनिवर्सिटी ऑफ आइसलैंड, आइसलैंड (University of Iceland, Iceland)

आइसलैंड की खूबसूरत वादियों में स्थित यह यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से कोई ट्यूशन फीस नहीं लेती. हालांकि, सालाना रजिस्ट्रेशन या एडमिनिस्ट्रेशन फीस के रूप में कुछ सौ यूरो देने पड़ते हैं. यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सेज समेत कई अन्य डिग्री प्रोग्राम उपलब्ध हैं.

  • वेबसाइट: english.hi.is

5. मासारिक यूनिवर्सिटी, चेक रिपब्लिक (Masaryk University, Czech Republic)

चेक रिपब्लिक में अगर आप लोकल भाषा (चेक) में कोर्स करते हैं, तो आपको कोई ट्यूशन फीस नहीं देनी होती. मासारिक यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए एक साल का चेक लैंग्वेज कोर्स भी ऑफर करती है, जिसके बाद वे ट्यूशन-फ्री पढ़ाई कर सकते हैं. हालांकि, इंग्लिश भाषा में पढ़ाई करने के लिए कुछ फीस देनी होगी, लेकिन यह अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ती होती है.

  • वेबसाइट: em.muni.cz

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget