एक्सप्लोरर

SSC MTS 2024: कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए आज से करें अप्लाई, ये रहे जरूरी डिटेल

SSC MTS 2024 Notification: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होंगे. आवेदन करने से पहले जान लें एग्जाम से जुड़े ये जरूरी डिटेल.

SSC MTS Havaldar 2024 Registration Begins Today: एक लंबे समय से एसएससी एमटीएस परीक्षा 2024 के आवेदनों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स की ये प्रतीक्षा आज पूरी हो जाएगी. आज यानी 27 जून 2024 दिन गुरुवार को कर्मचारी चयन आयोग स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक खोल देगा. वे कैंडिडेट्स जो अप्लाई करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ssc.gov.in.

यह है लास्ट डेट

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन आज यानी 27 जून 2024 से शुरू होंगे और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2024 है. इस तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें. परीक्षा कब आयोजित होगी इस बारे में कमीशन ने कोई पक्की जानकारी अभी नहीं दी है पर संभवत:  एग्जाम अक्टूबर या नवंबर 2024 के महीने में आयोजित किया जाएगा. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे इसके लिए आपके ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जाना होगा.

कितना लगेगा शुल्क

एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹100 फीस देनी होगी. वहीं एससी,  एसटी, एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी है.

कौन कर सकता है अप्लाई

एसएससी एमटीएस पद के लिए दसवीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. जो कैंडिडेट इस साल दसवीं की परीक्षा दे रहे हैं वे भी फॉर्म भर सकते हैं पर शर्त ये है कि अगर उनका सेलेक्शन होता है तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय दसवीं पास होने का सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट कम से कम 18 साल का हो. एसएससी हवलदार पद की बात करें तो केवल दसवीं पास कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकते हैं.

इन पदों पर होती है नियुक्ति

यह जान लें की एसएससी एमटीएस एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसमें हर साल बड़ी संख्या में कैंडीडेट्स भाग लेते हैं. चयन के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति सेंट्रल सर्विस ग्रुप के  नॉन गैजेटेड, नॉन मिनिस्टीरियल पदों पर विभिन्न विभागों में होती है. ये भारत सरकार की नौकरी है जिसमें सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट को पद के मुताबिक 5 हजार से लेकर 20 से 30 हजार रुपये तक सैलरी मिलती है.

अगर पदों की बात करें तो एमटीएस परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट कुछ इन तरह के पदों पर काम कर सकता है. जैसे हवलदार, सफाई वाला, स्वीपर, चौकीदार, माली. परीक्षा के बाद इन सभी पदों के लिए कट ऑफ अलग-अलग रिलीज होता है.

दो चरणों में होती है परीक्षा

एसएससी एमटीएस पद के लिए जहां कैंडिडेट्स को पहले चरण की परीक्षा यानी केवल कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देना होता है, वहीं हवलदार पदों के लिए पीईयी या पीएसटी परीक्षा भी आयोजित होती है. यह ऑफलाइन आयोजित की जाती है और इसे पास करने के बाद ही कैंडिडेट का सेलेक्शन फाइनल होता है. यह जान लें की हर साल कम से कम 25 से 30 लाख कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. पहली परीक्षा यानी लिखित पेपर इंग्लिश, हिंदी के अलावा 13 रीजनल भाषा में भी होता है.

एमटीएस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल है वहीं हवलदार पद के लिए आयु सीमा अधिकतम 27 साल तय की गई है. कोई भी डिटेल या अपडेट जानने के लिए ऊपर बताई गई वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: एक लाख महीने की सैलरी चाहिए तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET PG 2026 : NEET PG 2026: एग्जाम टाइमिंग और पैटर्न दोनों बदले, जानें डिटेल
NEET PG 2026: एग्जाम टाइमिंग और पैटर्न दोनों बदले, जानें डिटेल
NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट
NEET Counselling: चॉइस लॉक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, गंवा सकते हैं MBBS सीट
SSC Recruitment 2026: SSC और UPSC में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं लटकेगी सरकारी नौकरी
SSC और UPSC में हुआ बड़ा बदलाव, अब नहीं लटकेगी सरकारी नौकरी
Shehzad Poonawalla Education: कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं शहजाद पूनावाला, उनके पास कौन-कौन सी डिग्री?

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget