एक्सप्लोरर

SSC JE Exam 2022 Tips: SSC JE परीक्षा के लिए अंतिम समय में ऐसे करें तैयारी, यहां देखें लास्ट मिनट प्रिपरेशन टिप्स

SSC JE Preparation: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की जूनियर इंजीनियर परीक्षा आयोजित होने में कुछ ही समय बाकी है. अंतिम समय में ऐसे करें एग्जाम की तैयारी. जानें लास्ट मिनट की तैयारी के टिप्स.

SSC JE Last Minute Preparation Tips: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ​ने जूनियर इंजीनियर या जेई परीक्षा (SSC JE) आयोजित होने में थोड़ा ही समय बाकी है. वे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में बैठने वाले हैं उन्हें अब अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे देना चाहिए. ऐसे में कई बार सवाल ये उठता है कि इस बचे समय में कैसे तैयारी करें और किन बातों का ख्याल रखें. एसएससी जेई परीक्षा 14 से 16 नवंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएगी.

अंतिम समय में इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों का मानना है कि एसएससी जेई परीक्षा की तैयारी ठीक से करने के लिए कम से कम एक साल का समय लगता है. ऐसे में अब जब परीक्षा में केवल तीन दिन बाकी हैं इस समय कोई भी नया टॉपिक न छुएं जो आपने अभी तक नहीं तैयार किया है. जो पढ़ चुके हैं उसी को रिवाइज करें और नया टॉपिक पढ़कर खुद को कंफ्यूज न करें.

पिछले साल के प्रश्न-पत्र हल करें

परीक्षा की तैयारी का एक बहुत बढ़िया तरीका ये है कि पिछले साल के प्रश्न पत्रों से प्रैक्टिस की जाए. पुराने पेपर लें और उन्हें बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में घड़ी देखकर हल करें. देखें आप कहां गलती कर रहे हैं या किस एरिया में आपको बहुत समय लग रहा है और कौन से क्षेत्र में सुधार की ज्यादा जरूरत है. पेपर देने के बाद उसे चेक जरूर करें.

मॉक टेस्ट रोजाना दें

अपनी टाइम मैनेजमेंट स्किल्स को निखारने और अपनी कमजोरी और ताकत को पहचानने के लिए रोजाना मॉक टेस्ट दें. कई राउंड में मॉक पेपर सॉल्व करें. जहां पिछले साल के पेपर से आपको ​एक्यूरेसी और स्पीड का पता चलेगा. वहीं मॉक टेस्ट से आप खुद को जज कर पाएंगे. इससे ​क्वेश्चन का पैटर्न और पेपर के डिफिकल्टी लेवल का भी अंदाजा लगेगा.

रिवीजन इज द की

पिछले साल के पेपर और मॉक टेस्ट देने के बाद जो समय बचता है उसमें केवल रिवीजन करें. किसी टॉपिक के डीप में न जाकर एक नजर हर विषय पर मार लें. फॉर्मूले और शॉर्ट नोट्स की मदद लें और की ​प्वाइंट्स को कहीं लिख लें. जो हिस्से भूल रहे हों, उन्हें बार-बार पढ़ें और अगर अब कहीं कंफ्यूजन लग रहा है तो उसे छोड़ दें.

सेहत का भी रखें ध्यान

अंतिम समय में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें ताकि पेपर वाले दिन स्वस्थ और फिट रह सकें. हल्का और घर का खाना खाएं और लाइट एक्सरसाइज करें. नींद से अब कॉम्प्रोमाइज न करें. तनाव न लें क्योंकि अब तक जो तैयार कर लिया है उसी से परीक्षा में मदद मिलेगी. स्ट्रेस लेने से चीजें बिगड़ सकती हैं. दूसरों से अपनी तैयारी की तुलना या चर्चा न करें.

यह भी पढ़ें: इस राज्य में जेल वार्डर के पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget