एक्सप्लोरर

SSC GD कांस्टेबल 2020 परीक्षा के लिये सीआरपीएफ ने जारी किया फ्रॉड एलर्ट

सीआरपीएफ ने एसएससी जीडी कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2018 के लिये अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फ्रॉड एलर्ट जारी किया है. कुछ शरारती तत्व रिश्वत लेकर चयन करवाने को लेकर उम्मीदवारों को भ्रमित कर रहे हैं

नई दिल्लीः SSC GD Constable Exam 2018 Fraud Alert: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2018 को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर फ्रॉड एलर्ट जारी किया है. इस नोटिस के मुताबिक कुछ उम्मीदवारों को इस परीक्षा में चयनित होने के लिए रिश्वत देकर चयन करवाने को लेकर संपर्क किया जा रहा है. इस नोटिस को www.scc.nic.in पर देखा जा  सकता है. ऐसे किसी भी धोखे में न आयें और इस बाबत कोई आपसे संपर्क करे तो सीधे उसकी शिकायत करें.

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल –

सीआरपीएफ ने न केवल इस बाबत नोटिस जारी किया है बल्कि हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस भी उपलब्ध कराया है. उनका कहना है कि किसी भी उम्मीदवार से अगर पैसे लेकर चयन करवाने का वादा लेकर कोई संपर्क करे तो एक तो उसकी बातों में न आयें दूसरा जिस भी फोन नंबर या पते या किसी भी और माध्यम से आपसे संपर्क किया गया हो, उसकी शिकायत नीचे दिये नंबर और ईमेल पर कर दें. ये सीआरपीएफ का ऑफिशियल हेल्पलाइन नंबर है. 011-26160255. इसी प्रकार ईमेल एड्रेस है – digrect@crpf.gov.in. दरअसल हर मायने में पात्र और फिट कैंडिडेट्स का चयन ही हो सकता है, पैसे देकर चयन संभव नहीं.

अन्य सूचनाएं –

वर्तमान समय में सीएपीएफ के अंतर्गत आने वाले सीआरपीएफ, बीएएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनआईए द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2018-19 के लिये विस्तृत मेडिकल एग्जाम देश भर में चल रहा है. यह मेडिकल परीक्षा अभी 20 फरवरी तक चलेगी. इसमें महिला औऱ पुरुष दोनों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि कुल 1,95,104 उम्मीदवारों को विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें 1,64,002 पुरुष उम्मीदवार और 31,102 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. (19,734 अतिरिक्त उम्मीदवारों सहित).

जैसा की आप देख सकते हैं बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स हैं, इसलिये लोग मौके का फायदा उठाना चाहते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को यह याद रखना होगा कि सीएपीएफ विभागों के तहत अंतिम चयन तीन चरणों की परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा - कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा. इसलिये किसी बहकावे में न आयें और सही तरीके से ही चयनित हों.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget