एक्सप्लोरर

SSC CHSL Exam 2023: प्रोविजनल आंसर-की पर इस तारीख के पहले कर दें आपत्ति, जानिए कितना लगेगा शुल्क

SSC CHSL Tier 1 Exam: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एसएससी सीएचएसएल टियर वन परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है. इस पर आपत्ति करने की लास्ट डेट क्या है, जानते हैं.

SSC CHSL Tier 1 Exam 2023 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर वन परीक्षा 2023 की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने ये एग्जाम दिया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. ये प्रोविजनल आंसर-की है जिस पर आपत्ति की जा सकती है. बता दें कि कमीशन ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन (10 + 2) का आयोजन 2 से 17 अगस्त 2023 के बीच देशभर के केंद्रों में किया था.

इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

वे कैंडिडेट्स जो आंसर-की पर आपत्ति करना चाहते हैं, वे भी 22 अगस्त के पहले ऐसा कर सकते हैं. इस दिन शाम को 6 बजे के बाद की गई आपत्तियां स्वीकार नहीं होंगी. आपत्ति करने और आंसर-की डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को एसएससी की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – ssc.nic.in.

यहां जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर आप आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. चाहें तो रिस्पांस शीट का प्रिंट भी निकाल लें क्योंकि ये कुछ समय के लिए ही वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

देना होगा इतना शुल्क

22 अगस्त के पहले इन आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराएं और इसके लिए 100 रुपए शुल्क प्रति प्रश्न दें. ये भी जान लें कि बिना शुल्क दिए और ऑनलाइन के अलावा किसी और माध्यम से आपत्ति करने पर ये स्वीकार नहीं होगी.

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी ssc.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर SSC CHSL Answer Key 2023 का डाउनलोड लिंक दिया होगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही जो पेज खुले उस पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही आंसर-की आपके स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक कर लें, आपत्ति करनी है तो कर दें.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें आंसर-की

यह भी पढ़ें: SSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2023, देखें कब होंगे जरूरी एग्जाम 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget