एक्सप्लोरर

SSC CGL Exam 2025: सीजीएल एग्जाम में बड़ी गड़बड़ी, दिल्ली-जम्मू समेत कई सेंटर पर पेपर कैंसिल लाखों छात्रों की टेंशन बढ़ी

SSC CGL 2025 परीक्षा के पहले ही दिन दिल्ली, जम्मू और गुरुग्राम के कई सेंटर पर पेपर कैंसिल हो गया. जिससे लाखों उम्मीदवार नाराज हैं, अब नई तारीखों पर होगी परीक्षा.

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक SSC CGL 2025 (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम) की शुरुआत आज से हुई, लेकिन पहले ही दिन से कई सेंटर पर अफरा-तफरी मच गई देशभर से करीब 28 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, लेकिन दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू के कई सेंटर से तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों की खबरें सामने आईं.

तीन शिफ्ट में होनी थी परीक्षा
SSC ने CGL परीक्षा तीन शिफ्टों में तय की थी. पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट: 11:45 बजे से 12:45 बजे तक और तीसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक. लेकिन सुबह से ही कई जगहों पर छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ा.

गुरुग्राम में परीक्षा रद्द

गुरुग्राम के M.M. पब्लिक स्कूल में परीक्षा रद्द कर दी गई इसके साथ ही दिल्ली के भारती विद्या निकेतन स्कूल में भी प्रशासनिक कारणों से पेपर नहीं हो सका SSC की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि इन दोनों जगहों पर जिन छात्रों की परीक्षा आज थी, अब उनकी परीक्षा 24, 25 और 26 सितंबर 2025 को होगी.  

जम्मू में तकनीकी कारणों से परीक्षा नहीं हो पाई

जम्मू के Digital Computer Education Centre में भी पहली शिफ्ट का पेपर कैंसिल कर दिया गया. SSC (North West Region) की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया कि यह परीक्षा तकनीकी दिक्कतों की वजह से नहीं हो पाई अब यहां के उम्मीदवारों की परीक्षा 26 सितंबर 2025 को होगी.

यह भी पढ़ें -UP Police: UP पुलिस के आवेदन फॉर्म में हो गई है गलती? आयोग ने दिया सिर्फ एक मौका, जानें कैसे कर सकते हैं सुधार

कोलकाता से सामने आया हैरान कर देने वाला मामला

SSC CGL 2025 परीक्षा में सबसे बड़ी घटना कोलकाता से सामने आई, जहां 1st MSO बिल्डिंग (8वीं मंजिल), आचार्य जगदीश चंद्र बोस रोड स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई लैपटॉप चोरी हो गए. यह चोरी इतनी बड़ी थी कि आयोग को 12 सितंबर 2025 की सभी शिफ्ट सुबह, दोपहर और शाम की परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं. इस घटना ने न केवल परीक्षा प्रक्रिया को बाधित किया बल्कि पूरे सिस्टम की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए. फिलहाल SSC की टीम इस मामले की जांच में जुटी है और उम्मीदवारों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही नई परीक्षा ​डेट घोषित की जाएगी.

SSC ने की अपील

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपील की है कि उम्मीदवार धैर्य रखें आयोग ने कहा कि सभी छात्रों को जल्द से जल्द नई तारीखों की जानकारी दी जाएगी और उनकी परीक्षा सही तरीके से कराई जाएगी SSC ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस तरह की समस्याओं को भविष्य में रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.

SSC CGL जैसी बड़ी परीक्षा में पहले ही दिन तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों से लाखों छात्रों की उम्मीदों पर पानी फिर गया दिल्ली, गुरुग्राम और जम्मू में परीक्षा रद्द होने या लेट होने से छात्रों का गुस्सा साफ देखने को मिला अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में परीक्षा सुचारु रूप से होती है या फिर और दिक्कतें सामने आती हैं.

यह भी पढ़ें - BPSC Exam: BPSC 71वीं प्रीलिम्स कल, देर से पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री; नियम तोड़े तो 5 साल का बैन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
मुंबई यूनिवर्सिटी ने बदले परीक्षा नियम, हॉल टिकट के लिए APAAR ID होगी अनिवार्य
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget