एक्सप्लोरर

Rajasthan School Reopening : राजस्थान में 50% क्षमता के साथ 20 सितंबर से खुलेंगे कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल, ये हैं शर्तें

राजस्थान में 20 सितंबर से एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौट आएगी. दरअसल सरकार ने फिजिकल मोड में क्लासेज शुरू करने को मंजूरी दे दी है. 20 सितंबर से कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल खोले जाएंगे.

Rajasthan School Reopening : कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट को देखते हुए राजस्थान सरकार ने भी एक बार फिर स्कूलों को खोलने की घोषणा की है. राज्य सरकार ने ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. पहले चरण में 20 सितंबर 2021 से कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल फिजिकल मोड में खोले जाएंगे. वहीं कक्षा 1 से 5 के छात्रों के लिए 27 सितंबर  2021 से स्कूल खुलेंगे.

50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे स्कूल

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए राजस्थान में स्कूल 50% क्षमता के साथ खोले जाएंगे. कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति को अभी तक अनिवार्य नहीं किया गया है. जो छात्र ऑफ़लाइन कक्षाओं में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें ऐसा करने की अनुमति होगी.

राजस्थान स्कूल री ओपनिंग 2021-महत्वपूर्ण तिथियां

  1. कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूल खुलने की तारीख- 20 सितंबर 2021
  2. कक्षा 1 से 5 के छात्रों के लिए स्कूल खुलने की तारीख- 27 सितंबर 2021

गौरतलब है कि स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले को सरकार ने राज्य में कोविड-19 स्थिति का विश्लेषण करने के बाद मंजूरी दी है. हालांकि सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर कुछ गाइडलाइन्स भी जारी की हैं जिनका पालन अनिवार्य है.

राजस्थान स्कूल री ओपनिंग 2021 के लिए ये हैं गाइडलाइन्स

  • सभी कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 20 सितंबर से कक्षा 6 से 8 के लिए और 27 सितंबर  2021 से कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल खुलेंगे.
  • सभी स्कूलों को साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सभी कक्षाओं को सैनिटाइज करना होगा. स्टेशनरी की भी उचित सफाई करनी होगी.
  • यदि स्कूल कैंपस में कोई भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है, तो उस विशेष स्कूल को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा और संपर्क में आने वाले सभी लोगों को फौरन क्वारंटाइन करना होगा.
  • फिजिकल क्लासेज में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं की गई है. किसी भी छात्र को ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है. अगर छात्र स्कूल आना चाहते हैं तो उन्हें अपने माता-पिता/अभिभावक की सहमति लेनी होगी.
  • कोई भी स्कूल सभा कॉमन ग्राउंड में नहीं होगी.प्रार्थना संबंधित कक्षाओं में आयोजित की जा सकती है.
  •  'नो मास्क, नो एंट्री' के नियम का पालन किया जाएगा और एंट्री गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी.

स्कूल खुद के SOP जारी कर सकते हैं

राज्य सरकार द्वारा राजस्थान स्कूल री ओपनिंग 2021 के लिए ये सामान्य दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को अपने खुद के एसओपी जारी करने की स्वतंत्रता होगी.

ये भी पढ़ें

GATE 2022: गेट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट नजदीक, यहां चेक करें डिटेल्स

MPSC Civil Judge admit card 2021: एमपीएससी ने सिविल जज मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, 26 सितंबर को होगी परीक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget