एक्सप्लोरर

School Closed: ​​बारिश के कारण इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, कई शहरों में येलो अलर्ट, अभी और होगी बारिश

Heavy Rain: ​कई दिन से हो रही बारिश की वजह से जगह-जगह जलजमाव हो गया है. ऐसे में राहगीरों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

​School Closed Due to Rainfall:​ ​बीते कई दिन से लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ जहां बड़ों के लिए परेशानी खड़ी की है, तो वही स्कूली बच्चों के लिए जश्न का माहौल बना दिया है. बारिश के चलते उत्तर प्रदेश (UP) के कई जिलों में अगले 2 दिनों के लिए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. शहरों में जगह-जगह जलभराव हो गया है. कई जगह ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि लोगों के घर में पानी घुस गया है.

अभी और बारिश का अनुमान
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार यूपी में अभी अगले 1 से 2 दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए कई जिलों के जिला अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं.

इन जिलों में अभी तक छुट्टी घोषित
रिपोर्ट्स के अनुसार आगरा, मुरादाबाद, हाथरस, अलीगढ़, कानपुर नगर, फिरोजाबाद, बुलंदशहर में जिलाधिकारी ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. इसके साथ ही कुछ और जिलों में भी देर रात तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो सकते हैं ऐसे में, कल सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले एक बार कन्फर्म जरूर कर लें.

स्कूलों में अवकाश घोषित
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद ने बताया कि जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देशों के क्रम में मुरादाबाद में लगातार भारी बारिश के दृष्टिगत सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय बंद रहेंगे. हाथरस में हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए हैं. आगरा में पिछले 24 घंटे में आगरा में करीब 70 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. जिसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 10 और 11 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश हैं. इसी तरह अलीगढ़ और बुलंदशर में भी सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश दे दिए हैं.

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. जिसके चलते किसी शहर में येलो तो किसी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

​​OTET 2022: ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल से कर सकेंगे अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स

​​UPSC Recruitment 2022: UPSC ने निकाली 53 पद पर वैकेंसी, इस दिन तक करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget