एक्सप्लोरर

SBI CBO परीक्षा तिथि 2020 जारी, sbi.co.in पर करें चेक

State Bank Of India ने SBI Circle Based Officers Exam 2020 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है. इस तारीख को होगी परीक्षा. जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

SBI CBO Exam 2020 Date Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स परीक्षा 2020 की आयोजन तिथि घोषित कर दी है. नोटिस में दी जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 28 नवंबर 2020 को आयोजित होगी. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की परीक्षा में बैठ रहे हों वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर इस बाबत पूरी जानकारी पा सकते हैं. ऐसा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का पता है – sbi.co.in.

यही नहीं एग्जाम तिथि घोषित करने के साथ ही बैंक ने कैंडिडेट्स के लिए सेंटर च्वॉइस विंडो भी खोल दी है. यानी अब कैंडिडेट ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जाकर परीक्षा देने के लिए सेंटर की च्वॉइस फिल करने का काम भी कर सकते हैं. जैसा की नोटिस में दिया है, एग्जाम सेंटर च्वॉइस सेलेक्ट करने के अंतर्गत कैंडिडेट तीन सेंटर्स तक का सेलेक्शन कर सकते हैं.

टेस्ट सेंटर चुनने के लिए उपलब्ध कराया गया लिंक एसबीआई की कैरियर नामक वेबसाइट पर भी है. इस वेबसाइट पर यह लिंक 10 नवंबर से 16 नवंबर 2020 तक एक्टिव रहेगा.

अभी एडमिशन होगा प्रोविजनल –

यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि ऑनलाइन टेस्ट के लिए एडमिशन पूरी तरह प्रोविजनल है जो डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और एलिजबिलिटी आदि चेक किए बिना दिया जा रहा है. हालांकि यह प्रोविजनल एडमिशन उसी दिशा में फाइनल होगा जब कैंडिडेट सभी मायनों में खरा उतरता है जैसे डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन आदि की सभी औपचारिकताएं पूरी कर पाता है और समय से अपने सभी दस्तावेज पेश करता है. वरना एडमिशन कैंसिल हो जाएगा.

लिखित परीक्षा प्रारूप –

एसबीआई सीबीओ की लिखित परीक्षा 250 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि होगी दो घंटे तीस मिनट. पेपर दो भागों में बंटा होगा ऐ और बी और पूरी तरह ऑब्जेक्टिव होगा. यह भी ध्यान रहे की पेपर में निगेटिव मार्किंग है इसलिए गलत उत्तरों पर अंक कटेंगे. सोच-समझकर उत्तर दें.

ऑनलाइन टेस्ट के बेसिस पर मेरिट बनेगी. जहां तक बात इंटरव्यू की है तो इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा इसे पास करने के लिए कैंडिडेट्स को मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स लाने होंगे.

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से तकरीबन 3850 पदों को भरा जाएगा जिसके लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

IAS Success Story: कभी हुए थे बारहवीं में फेल, आज हैं IAS ऑफिसर, क्या है सैय्यद का सक्सेस मंत्र? जानते हैं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
RPSC वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा 2025 में 880 अभ्यर्थी अयोग्य, 1217 की होगी जांच
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
मुंबई बस कंडक्टर एग्जाम में बवाल, पूछे गए नोबल गैस और फैटी एसिड के सवाल
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन
UPSC NDA 2 का रिजल्ट जारी, 2 हफ्ते के अंदर पूरा करें SSB रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget