एक्सप्लोरर

UP Urban-Rural Cadre: प्राइमरी टीचर्स ले सकेंगे आसानी से ट्रांसफर, ग्रामीण-शहरी काडर हुआ खत्म

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी काडर को खत्म करने का फैसला लिया हैय इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत इंग्लिश मीडियम काउंसिल के स्कूलों को बंद करने का निर्णय भी लिया गया है.

UP Urban-Rural Cadre: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर्स अब आसानी से ट्रांसफर ले पाएंगे. दरअसल राज्य सरकार ने नए फैसले के तहत ग्रामीण और शहरी काडर खत्म कर रही है. ऐसा होने के बाद प्राइमरी शिक्षकों का ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रें और शहरों से गांवों में ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

इस संबंध में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि, “परिषद शिक्षा में शिक्षकों के शहरी और ग्रामीण काडर को समाप्त किया जाएगा. इससे शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में स्थानांतरित करने में आसानी होगी.” उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की अधिकता है और शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है. कैडर खत्म होने से शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी खत्म हो जाएगी

इंग्लिश मीडियम काउंसिल के स्कूल होंगे बंद

इसके साथ ही राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो इंग्लिश मीडियम काउंसिल के स्कूल खोले गए थे, उन्हें अब नई शिक्षा नीति के तहत बंद कर दिया जाएगा. सभी स्कूल मातृभाषा में शिक्षा देंगे और इसके लिए तैयारी कर ली गई है. बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने बताया, ''प्रधानाचार्यों को टैबलेट दिए जाने हैं. इसके लिए एक कमेटी आईआईटी कानपुर की राय लेगी. इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी.''

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल 2021 में, उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने और सरकारी स्कूल के छात्रों के अंग्रेजी बोलने के स्किल को मिशनरी और कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों के बराबर लाने के लिए 15,000 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में बदल दिया था.

उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की होगी पदोन्नति

बता दें कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने प्राइमरी टीचर्स को प्रमोट करने की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द शुरू करने बात कही है. गौरतलब है कि पांच साल बाद प्राथमिक शिक्षकों को पदोन्नत करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शिक्षकों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दे कि  यूपी के 1.4 लाख से अधिक प्राथमिक विद्योलयों में करीब 3 लाख सहायक शिक्षक और प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं, लेकिन 2016 से उनकी पदोन्नति नहीं हुई है. वहीं, प्राथमिक विद्यालयों में 10,000 से ज्यादा प्रधानाध्यापक पद खाली पड़े हैं. शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों के सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में कोई विवाद लंबित नहीं होने पर प्राथमिक विद्यालयों के सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत करने के निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें

JEE Main, NEET 2021: NTA ने राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में किया बड़ा बदलाव, ऑल इंडिया रैंक पर पड़ेगा असर

MP School Reopening Update: सितंबर में खुल सकते हैं मध्य प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के स्कूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget