एक्सप्लोरर

Rajasthan हाई कोर्ट में 1760 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 अक्टूबर से करें अप्लाई

राजस्थान हाई कोर्ट में कुछ समय पहले क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट आदि 1760 पदों पर वैकेंसी निकली थी पर कोरोना के कारण रिक्रूटमेंट प्रक्रिया रोक दी गयी थी. जानें विस्तार से.

Rajasthan High Court Recruitment 2020: राजस्थान हाई कोर्ट ने मार्च के महीने में ऑफिशियल नोटिस निकालकर क्लर्क, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट के पद पर आवेदन मांगे थे. लॉकडाउन के कारण इस रिक्रूटमेंट प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया गया था और आवेदन की तारीख से लेकर आवेदन की अंतिम तारीख तक पूरा शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया था. इस रिक्रूटमेंट के लिए फिर से नोटिस जारी हुआ है और इस बार नई तारीखों की घोषणा की गई है.

नये नोटिस के अनुसार राजस्थान हाई कोर्ट के इन पदों के लिए आवेदन 01 अक्टूबर 2020 से आरंभ होंगे और इन 1760 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है 01 नवंबर 2020 होगी. याद रहे आवेदन केवल ऑनलाइन ही हो सकते हैं, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – hcraj.nic.in.

राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने यह रिक्रूटमेंट नोटिस प्रकाशित किया था जिसके अनुसार कुल 1760 पदों पर आवेदन मांगे गये थे. इनमें से 1127 पद क्लर्क के, 367 पद जूनियर असिस्टेंट के और 268 पद ज्यूडीशियल असिस्टेंट के हैं.

इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर पर टाइप राइटिंग टेस्ट के आधार पर होगा. विस्तार से जानकारी पाने के लिए कैंडिडेट राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तारीखें –

एप्लीकेशन भरने की आरंभ तिथि – 01 अक्टूबर 2020

एप्लीकेशन भरने की अंतिम तिथि – 01 नवंबर 2020

फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 02 नवंबर 2020

 

अन्य जानकारियां –

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उसे कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गयी है.

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है जबकि बाकियों के लिए 350 रुपए है.

Odisha JEE परीक्षा 2020 का शेड्यूल घोषित, इस तारीख से होंगे एग्जाम JEE Main Paper 2 Result 2020 घोषित, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget