एक्सप्लोरर

Rajasthan High Court परीक्षा तारीखें घोषित, 2500 से ज्यादा पद के लिए इन डेट्स पर होगा एग्जाम

Rajasthan High Court Exams 2023: राजस्थान हाईकोर्ट ने 2500 से अधिक विभिन्न पद के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. लिखित परीक्षा मार्च महीने में आयोजित होगी.

Rajasthan HC Exam Dates 2023 Declared: राजस्थान हाईकोर्ट ने कुछ समय पहले कई पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत 2500 से अधिक पद भरे जाने हैं, जिनके लिए बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. इन भर्तियों को लेकर ताजा खबर ये है कि राजस्थान एचसी ने इस रिक्रूटमेंट के लिए होने वाले एग्जाम की तारीखें जारी कर दी हैं. इसके मुताबिक राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 और 19 मार्च 2023 के दिन किया जाएगा.

इन पद पर होगी भर्ती

राजस्थान हाईकोर्ट की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 2756 पद भरे जाएंगे. इसके तहत जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड II जैसे तमाम पद पर भर्ती होगी.

ये भी जान लें कि लिखित परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा. कैंडिडेट्स लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – hcraj.nic.in.

एडमिट कार्ड भी जल्द होंगे जारी

राजस्थान हाईकोर्ट की इन भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी अभी जारी नहीं हुए हैं. जल्द ही एडमिट कार्ड रिलीज किए जाएंगे. कैंडिडेट्स जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी डिटेल में पानी हो या आगे का अपडेट देखना हो, किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं. इसका पता ऊपर दिया हुआ है.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में दिया है कि, ‘... सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि राजस्थान उच्च न्यायालय के लिए कनिष्ठ न्यायिक सहायक, आरएसएलएसए और डीएलएल के लिए कनिष्ठ सहायक और आरएसजेए और जिला न्यायालयों के लिए क्लर्क ग्रेड-II, 2022 के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 12.03.2023 (रविवार) और 19.03.2023 (रविवार) को आयोजित की जाएगी. अंकों के सामान्यीकरण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी.’

नोटिस देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस बैंक में SO पद पर निकली भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget