एक्सप्लोरर

Rajasthan Board Exams 2024: इस डेट से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, नोट कर लें तारीखें

RBSE Class 10 & 12 Exam 2024 Dates Released: राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फरवरी महीने की इस तारीख से आयोजित की जाएंगी. पढ़िए इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है.

Rajasthan Board Class 10 and 12 Exam Dates 2024 Out: राजस्थान बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. बोर्ड ने परीक्षा की तारीखें रिलीज कर दी हैं. वे कैंडिडेट्स जो इस साल राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में बैठ रहे हों, वे जान लें कि एग्जाम फरवरी महीने की 15 तारीख से आयोजित होंगे. 15 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2024 तक दोनों क्लास की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. वहीं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में होगा.

डिटेल टाइम-टेबल नहीं हुआ है जारी

बता दें कि अभी केवल परीक्षा शुरू होने और खत्म होने की तारीख की जानकारी दी गई है. विस्तृत शेड्यूल यानी किस डेट पर किस सब्जेक्ट का एग्जाम होगा, ये जानने के लिए आपको कुछ दिन और इंतजार करना होगा. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान अजमेर जल्द ही डिटेल्ड टाइम टेबल रिलीज करेगा. इसी तरह तीनों स्ट्रीम यानी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का टाइम-टेबल भी जारी किया जाएगा.

यहां दी गई जानकारी

राजस्थान बोर्ड परीक्षा की तारीखों के विषय में बोर्ड ने X (जो पहले ट्विटर था) पर पोस्ट पर जानकारी दी है. इसमें लिखा है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी. इसके साथ ही डिटेल्ड शेड्यूल कुछ समय में जारी होगा. इसके लिए कुछ-कुछ समय में आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

इन वेबसाइट्स पर रखें नजर

राजस्थान बोर्ड  दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए वेबसाइट का पता ये है - rajeduboard.rajasthan.gov.in. इसके अलवा इस वेबसाइट पर भी जा सकते हैं  - rajasthanboard.gov.in. इन दोनों वेबसाइट्स पर नजर बनाएं रखें. प्रैक्टिल एग्जाम जनवरी महीने में आयोजित होंगे. 

यह भी पढ़ें: NIOS से लेकर IDBI तक, यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, फटाफट कर दें अप्लाई 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
DTU New Courses 2026: अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
अब DTU के छात्रों को मिलेगा ग्लोबल एक्सपोजर, नए कोर्स और इंटरनेशनल टाईअप लॉन्च
CBSE Class 9 New Books 2026: CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
CBSE-NCERT का बड़ा कदम, 9वीं की मैथ्स-साइंस की नई किताबों के लिए टीचर्स की खास ट्रेनिंग शुरू
H-1B Visa Fee Hike : H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?
H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ी, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका जाना कितना मुश्किल हुआ?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget