एक्सप्लोरर

Rajasthan Teacher Recruitment: राजस्थान में 31 हजार शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी, REET परीक्षा के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

राजस्थान सरकार ने 31 हजार तृतीय श्रेणी के अध्यापकों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है. भर्ती प्रक्रिया REET परीक्षा के बाद शुरू की जायेगी.

Rajasthan Teacher Recruitment 2020: राजस्थान में 31 हजार शिक्षको की भर्ती के लिए मंजूरी मिल गई है. इस फैसले के तहत प्रदेश में 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की मंजूरी दी गई है. रीट परीक्षा के बाद इन शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने 2020-21 के अपने बजट भाषण में 53 हजार पदों पर भर्ती के लिए घोषणा की थी. इनमें से 41 हजार पद शिक्षा विभाग में  भर्ती के लिए थे.

31 हजार तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजे गए थे. जिसकी मंजूरी दे दी गई है. इसकी सूचना राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी. ट्वीट में कहा गया है कि 31 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दी है. रीट परीक्षा होने के बाद इन शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. इन पदों पर भर्ती से राज्य सरकार पर 2 साल तक परीवीक्षा काल में 881.61 करोड़ और इसके बाद 1717.40 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष का वित्तीय भार आयेगा.

आपको बतादें कि 282 क्रमोन्नत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2489 अस्थाई पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है. जिसमें प्रधानाध्यापक के 104 पद, वरिष्ठ अध्यापक के 1692 पद, अध्यापक के 411 एवं कनिष्ठ सहायक के 282 पद शामिल हैं.

रीट परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी-शिक्षा मंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद राज्य के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि रीट का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जायेगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के लाखों रोजगारों को राहत देते हुए आज मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के 31 हजार तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. अब  बहुत जल्द ही रीट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा और उसके बाद परीक्षा का आयोजन किया जायेगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget