एक्सप्लोरर

PSEB 12th Board Exam 2021: पंजाब बोर्ड का सिर्फ 3 प्रमुख विषयों के Exam कराने पर विचार

PSEB 12th Board Exam 2021:पंजाब बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (PSEB) 12वीं कक्षा की परीक्षा केवल प्रमुख विषयों के लिए आयोजित करने पर विचार कर रहा है. हालांकि अभी तक परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जून में परीक्षा आयोजित की जा सकती है.

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) 12वीं की बोर्ड परीक्षा  जून 2021 में आयोजित होने की संभावना है. वहीं स्थानीय खबरों के मुताबिक, पंजाब बोर्ड केवल मुख्य विषयों के लिए कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है. इन सबके बीच PSEB अध्यक्ष ने भी पुष्टि की है कि राज्य में कोविड- 19 की स्थिति में सुधार होने के बाद PSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 आयोजित की जाएंगी.

PSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए प्रश्न पत्र तैयार

PSEB के चेयरमैन योग राज शर्मा के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार हैं और PSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं. परीक्षा के लिए कुल 2600 केंद्र आवंटित किए गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल PSEB 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखें तय नहीं की गई हैं, लेकिन बोर्ड प्रत्येक स्ट्रीम में तीन अनिवार्य विषयों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा. हालाँकि, कौन से विषय प्रमुख विषयों के अंतर्गत आते हैं और मार्क्स कैसे तैयार किए जाएंगे हैं, इस पर विचार किया जा रहा है.

 अत्यधिक सुरक्षा के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा

वहीं पीएसईबी के अधिकारियों ने कहा कि,  “वे किसी भी रूप में परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, छात्रों की सुरक्षा "सर्वोपरि" होगी. "हम अपने प्रश्न पत्रों के साथ तैयार हैं लेकिन हम मेडिकल प्रोटोकॉल की भी तैयारी कर रहे हैं. हम परीक्षा अत्यधिक सुरक्षा के साथ आयोजित करेंगे. हमारे पास पहले से ही 2600 परीक्षा केंद्र हैं और संख्या को और बढ़ाने पर विचार करेंगे क्योंकि परीक्षा के दौरान छात्रों को छह फीट दूर बैठाया जाएगा. "

घर से 3 किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र किए जाएंगे आवंटित

PSEB ने यह भी कहा कि प्रत्येक छात्र को उनके घरों से तीन किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे. जिन छात्रों का बॉडी टेंपरेचर सामान्य सीमा से अधिक पाया जाएगा, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इन छात्रों या किसी अन्य कोविड ​​​​प्रभावित उम्मीदवार के लिए, पीएसईबी मुख्य परीक्षा के आयोजन के दो महीने बाद फिर से परीक्षा आयोजित करेगा.

बता दें कि PSEB 12वीं परीक्षा की तारीखों की घोषणा जून में होने की संभावना है. PSEB 12वीं की परीक्षा में बैठने के लिए 3.18 लाख से अधिक छात्रों ने पंजाब बोर्ड में पंजीकरण कराया है.

ये भी पढ़ें

MP 12th Board Exam 2021: जून के पहले हफ्ते में 12वीं की परीक्षा पर फैसला लेगी सरकार

HP TET 2021: हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए Application प्रोसेस शुरू, पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच

Embed widget