एक्सप्लोरर

दिल्ली में कल से शुरू होंगे नर्सरी के एडमिशन, आवेदन की आखिरी तारीख 4 मार्च

आमतौर पर नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया नवंबर—दिसंबर में होती है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण इसकी तारीख निश्चित नहीं हो पाई थी. विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली में नर्सरी के एडमिशन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी. एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2021 होगी. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने पिछले सप्ताह एडमिशन कार्यक्रम को अधिसूचित किया था, जिसके बाद चिंतित अभिभावकों को थोड़ी राहत मिली थी. अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार नर्सरी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी को शुरू होगी और आवेदन दाखिल करने की आखिरी तारीख चार मार्च है. पहली सूची 20 मार्च को जारी की जाएगी और अगर जरूरत हुई तो दूसरी सूची 27 मार्च को जारी की जाएगी. यह पूरी प्रक्रिया 31 मार्च को पूरी हो जाएगी.

दिल्ली में आमतौर पर करीब 1700 स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिलें नवम्बर के आखिरी सप्ताह में शुरू होते रहे हैं. इस बार डीओई ने दिशानिर्देश जारी कर स्कूलों को आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था, ताकि दिसंबर में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सके. हालांकि 2020 में इस पर कोई प्रगति नहीं हुई थी. दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने दिसम्बर में कहा था कि कोविड-19 के कारण स्कूलों के नौ महीने से बंद होने के कारण नर्सरी के दाखिले की प्रक्रिया को रद्द करने के प्रस्ताव पर गौर किया जा रहा है. सभी स्कूलों के प्रिंसिपल ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था.

डीओई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अधिसूचित अनुसूची में परिवर्तन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रत्येक स्कूल अपने नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर दाखिला अनुसूची प्रदर्शित करेगा. आगे प्रत्येक स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि दाखिले के लिए आवेदन पत्र दाखिले के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक सभी आवेदकों को उपलब्ध हों.’’ वहीं स्कूलों को 15 फरवरी तक अपनी सीटों की संख्या और दाखिला मानदंड अधिसूचित करने के लिए कहा गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget