एक्सप्लोरर

बोर्ड परीक्षा: इस बार छात्रों के साथ अभिभावकों से भी ‘परीक्षा पर चर्चा’ करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ में वह परीक्षाओं से जुड़े सभी पहलुओं, विशेष रूप से तनाव-रहित परीक्षा के संबंध में अपने नौजवान मित्रों के साथ बहुत सारी बातें करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 जनवरी को सुबह ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में देश भर के छात्रों के साथ-साथ इस बार अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगे. आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इसकी जानकारी दी है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ मैं सभी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को परीक्षा के संदर्भ में शुभकामनाएं देता हूं. आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि मैं दो दिन बाद ही, 29 जनवरी को सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में देश भर के छात्रों के साथ बातचीत करने वाला हूँ.’’  उन्होंने कहा कि इस बार छात्रों के साथ-साथ अभिभावक और शिक्षक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं. इस बार अन्य देशों के छात्र भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

‘परीक्षा पर चर्चा’ में परीक्षाओं से जुड़े सभी पहलुओं पर बात करेंगे मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ में वह परीक्षाओं से जुड़े सभी पहलुओं, विशेष रूप से तनाव-रहित परीक्षा के संबंध में अपने नौजवान मित्रों के साथ बहुत सारी बातें करेंगे. मोदी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए लोगों से विचार और सुझाव भेजने का आग्रह किया था और उन्हें बहुत खुशी है कि बड़ी संख्या में लोग अपने विचार साझा कर रहे हैं. ‘‘इनमें से कुछ विचारों और सुझावों को मैं निश्चित तौर पर टाउन हॉल प्रोग्राम के दौरान आपके सामने रखूंगा.’’

2019 की इस यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं- मोदी

हिमाचल प्रदेश के निवासी अंशुल शर्मा ने माइजीओवी के माध्यम से इस बारे में प्रधानमंत्री से चर्चा करने का आग्रह किया था. पीएम मोदी ने कहा ‘‘30 जनवरी को पूज्य बापू की पुण्यतिथि है. 11 बजे पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि देता है. हम भी, जहां हों, दो मिनट शहीदों को जरुर श्रद्धांजलि दें. पूज्य बापू का पुण्य स्मरण करें और उनके सपनों को साकार करने, नये भारत का निर्माण करने, नागरिक होने के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के संकल्प के साथ, आओ हम आगे बढ़ें. 2019 की इस यात्रा को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं.’’

यह भी पढ़ें-

 बुलंदशहर हिंसा: SIT ने बरामद किया इंस्पेक्टर सुबोध का सरकारी मोबाइल, गोली मारकर हुई थी हत्या

Manikarnika: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर छा गईं कंगना रनौत, पहले दिन के मुकाबले कमाई हुई दोगुनी

नस्लीय टिप्पणी मामले में ICC ने पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद पर लगाया 4 मैचों का बैन

राज ठाकरे के बेटे की शादी में पहुंचे भाई उद्धव ठाकरे, जानिए कैसे शादी की महफिल में अनबन पर मोहब्बत भारी पड़ी

वीडियो देखें-

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget