एक्सप्लोरर

चार पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों ने ऐसे दिखाया अपना हुनर कि आईआईटी दिल्ली के इंजीनियरों ने भी मान लिया लोहा

आईआईटी के टेक फेस्ट में पाक से आईं हिंदू शरणार्थी लड़कियां छाईं. आईआईटी दिल्ली में टेक फेस्ट ट्राइस्ट-2024 का आयोजन किया गया. इन लड़कियों की उम्र 9 से 12 साल के बीच है.

इरादा अगर अटल हो तो खराब तकदीर भी घुटने टेक देती है. आईआईटी दिल्ली के टेक फेस्ट ट्राइस्ट-2024 में शिरकत कर पाकिस्तान से आईं चार हिंदू शरणार्थी छात्राओं ने अपने हुनर से सबको अचंभित कर दिया है. पाकिस्तान के बेहद गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाली छात्राओं का बनाया ग्रिपर बॉट इन दिनों सुर्खियों में है.

छोटी सी उम्र में कमाल का जज्बा  

चारों लड़कियों की उम्र 9 से 12 साल के बीच है. ये सभी पांचवी और छठी कक्षा की छात्राएं हैं. टेक फेस्ट में देशभर के इंजीनियरों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया है. ये छात्राएं भी अपने रोबोट को लेकर यहां पहुंची. इतनी कम उम्र में इस टेक फेस्ट में शिरकत करने के कारण सभी इनके जज्बे की तारीफ करते नहीं थक रहे. इस फेस्ट में केवल इंजीनियर्स ही अपने रोबोट का प्रदर्शन कर सकते थे. कुछ मामलों में 11वीं और 12वीं के छात्रों को भी शामिल होने की छूट दी जा सकती है. शरणार्थी छात्राओं को यह मंजूरी मिलना आसान नहीं था. उन्हें निर्धारित मापदंड पूरे करने थे और उनकी दूसरे बच्चों से प्रतिस्पर्धा भी थी. हालांकि लड़कियों की रोबोटिक्स की बेहतर समझ ने इस समस्या का हल निकाल लिया. आयोजकों के आश्वस्त होने के बाद उन्हें फेस्ट में शामिल होने की स्वीकृति दे दी गई.

आईआईटी के “दीदी-भईया” ने बढ़ाया हौंसला

फेस्ट में शामिल होने पर लड़कियों के अंदर काफी झिझक थी. इस पर फेस्ट में शामिल दूसरे इंजीनियर्स ने उनको प्रेरित किया और सहज होने में मदद की. इससे छात्राओं का मनोबल बढ़ गया. उन्होंने न केवल अपने रोबोट के बारे में बेहतर तरीके से सभी को जानकारी दी बल्कि फेस्ट में शामिल दूसरे रोबोट, उनके कार्य करने के तरीके आदि के बारे में बेहतर तरीके से जानने की कोशिश की.

धार्मिक उत्पीड़न के डर से छोड़ा पाकिस्तान

फेस्ट में पाकिस्तान से आए हिंदू परिवारों से ताल्लुक रखने वाली संध्या, रेशमा, मुस्कान और आरती ने शिरकत की. ये सभी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखती हैं. इनमें से कुछ पाकिस्तान के सिंध सूबे में साइकिल पंक्चर जोड़ने आदि का काम करते थे. ये परिवार कुछ समय पहले धार्मिक उत्पीड़न के डर से पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए थे और जोधपुर में बस गए थे. जोधपुर के एनजीओ सेवा न्याय उत्थान फांउडेशन की मदद से इन लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. आईआईटी टेक फेस्ट में शिरकत करने पर परिवार के सभी सदस्य बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत आने  पर अब उनकी बच्चियों का भविष्य संवर सकेगा.

यह भी पढ़ें- Government Job: जरूरी योग्यता है तो इन सरकारी नौकरियों के लिए करें अप्लाई, भरे जाएंगे 2500 पद, ये है लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

High Paying Career: विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
विदेश जाकर करनी है मोटी कमाई? इन कॉर्स में आज ही ले लें एडमिशन
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, कॉन्स्टेबल से लेकर एसआई तक मिलेंगे मौके
Union Bank Recruitment 2026:  यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
यूनियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 395 पदों पर भर्ती, मिलेगा 47 लाख तक का पैकेज
DU No Tolerance Policy: डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज
डीयू में रैगिंग पर नो टॉलरेंस पॉलिसी! बदसलूकी पर एडमिशन-डिग्री रद्द, क्रिमिनल केस भी होगा दर्ज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget