एक्सप्लोरर

​राजस्थान में वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू, अब प्रतियोगी परीक्षा के लिए बार-बार नहीं करनी होगी जेब ढीली

​राजस्थान सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू करने फैसला लिया है. इस फैसले से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले राज्य के लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

​अगर आप भी बार बार सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करते हैं और आपको हर बार फीस का भुगतान करना पड़ता है तो ये खबर आपके बेहद काम की है. राजस्थान सरकार की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस लागू करने को लेकर आदेश जारी किए हैं. ये आदेश राज्य सरकार की तरफ से आयोजित कराई जाने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए लागू होगा. सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रक्रिया की बजट के दौरान घोषणा की थी. जिसका सीधा लाभ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को मिलेगा. इस व्यवस्था के लागू होने के बाद से उम्मीदवारों को राज्य सरकार की तरफ से निकाली जाने वाली भर्तियों के लिए बार बार शुल्क नहीं देना होगा.  

सभी परीक्षाओं के लिए लागू

विशेष रूप से उम्मीदवार अपनी स्वयं की एसएसओ आईडी बना सकते हैं और एक बार पंजीकरण के लिए भर्ती विकल्पों पर जा सकते हैं. ये नियम न केवल कर्मचारी चयन बोर्ड, आरपीएससी की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं पर लागू होते हैं, बल्कि स्व-सरकारी विभागों, हाउसिंग बोर्ड और अन्य स्व-शासी निकायों की तरफ से आयोजित भर्ती पर भी लागू होते हैं. कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई आर्थिक और सांख्यिकी विभाग की कंप्यूटर सीधी भर्ती और चिकित्सा विभाग की जीएनएम/एएनएम भर्ती में भी एक बारीय रजिस्ट्रेशन फीस का नियम लागू किया है.  

कितना है शुल्क

रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान में हर वर्ष 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते हैं. इन उम्मीदवारों को हर परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा कराना पड़ता है. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी होते हैं जो एक से ज्यादा भर्ती परीक्षाओं में भी अपना भाग्य आजमाते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राहत देने के लिए सरकार ने श्रेणी वार रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट देने का फैसला किया है. निर्देश के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी, एमबीसी, एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों को 400 रुपये का वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराना होगा.

यह भी पढ़ें- ​Career Tips: कॉमर्स में करियर से मिलते हैं नौकरी के ढेरों मौके, आप भी देख लें लिस्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी
UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget