CBSE ने ट्रेंड एनालिसिस की वजह से 10वीं का गणित का एग्जाम दोबारा नहीं लिया
10वीं क्लास और 12वीं क्लास के गणित और इकोनॉमिक्स के पेपर लीक होने की खबरों के बाद CBSE पर ये दोनों एग्जाम दोबारा लेने का दबाव था.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने पिछले दिनों 10वीं क्लास का गणित का एग्जाम दोबारा नहीं लेना का फैसला किया था. CBSE ने अब इसकी वजह बताते हुए कहा है कि गणित, इंग्लिश और साइंस के पेपर के ट्रेंड एनालिसिस के आधार पर ये पेपर दोबारा नहीं लिया गया.
10वीं क्लास और 12वीं क्लास के गणित और इकोनॉमिक्स के पेपर लीक होने की खबरों के बाद CBSE पर ये दोनों एग्जाम दोबारा लेने का दबाव था. पेपर लीक पर हुए विरोध के चलते CBSE ने 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर 25 अप्रैल को दोबारा करवाने का फैसला किया था. लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने CBSE से सवाल किया था कि वो बताए उन्होंने 10वीं का एग्जाम दोबारा क्यों नहीं लिया है.
CBSE ने हाईकोर्ट को जवाब देते हुए कहा है कि, ''वह एक बच्चे के लिए लाखों स्टूडेंट्स को दोबारा पेपर देने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. गणित ही नहीं, इंग्लिश और साइंस के पेपर का ट्रेंड एनालिसिस करने पर हमें पेपर लीक होने के कोई सबूत नहीं मिले.''
इससे पहले कोर्ट ने उस याचिका को खारीज कर दिया था जिसमें 25 अप्रैल को होने वाले 12वीं के इकोनॉमिक्स के पेपर को कैंसिल करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने उस याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि किस पेपर को दोबारा लिया जाए या नहीं लिया जाए ये तय करना CBSE का अधिकार है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
























