एक्सप्लोरर

Odisha 10th Exam 2021: स्टूडेंट्स के विरोध-प्रदर्शन के बाद आज ओडिशा में भी 10वीं की परीक्षा की गईं रद्द

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद आज ओडिशा राज्य सरकार ने भी 10वीं की बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है. 10वीं की परीक्षा कैंसिल किए जाने को लेकर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है.

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है. COVID-19 मामलों में स्पाइक को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने पहले कक्षा 10 वीं, 12वीं और सभी स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था, लेकिन नवीनतम अपडेट के अनुसार स्टूडेंट्स के विरोध-प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने अब 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ओडिशा ने इस संबंध में नोटिस जारी कर जानकारी दी है.

स्टूडेंट्स ने 10वीं की परीक्षा रद्द करने को लेकर धरना दिया

बता दें कि कल, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निवास के सामने ओडिशा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया था. छात्रों ने तर्क दिया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) जो राज्य में मैट्रिक या कक्षा 10 की परीक्षा आयोजित करता है द्वारा कोई स्पष्टता नहीं दी गई है. बीएसई ने पहले परीक्षा को रोक दिया था और यह स्पष्ट नहीं किया था कि मौजूदा कोविड ​​-19 स्थिति को देखते हुए परीक्षा आने वाले दिनों में आयोजित की जाएगी या रद्द कर दी जाएगी.

इस बात से नाराज छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने से पहले स्कूल और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एसआर दास से मुलाकात की थी.. शिक्षा मंत्री की और से स्थिति स्पष्ट न होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मांग रखने के लिए सीएम आवास की और बढ़े थे. हालांकि सीएम से मुलाकात न होने पर प्रदर्शनकारी छात्र वन पार्क में धरने पर भी बैठ गए थे.

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 10वीं की परीक्षा कैंसिल

छात्रो की मांग थी कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई और आईसीएसई की तरह राज्य बोर्ड को भी 10वीं की परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए. बहरहाल छात्रो की मांग को स्वीकारते हुए आज राज्य सरकार ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: बचपन से आईएएस अफसर बनने का सपना था, UPSC के पहले प्रयास में फेल, गलतियों को सुधारकर दीक्षा हुईं सफल

PERB Application 2021: प्री प्राइमरी टीचर की 8393 वैकेंसी की आज लास्ट डेट, बिना देरी किए ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget