एक्सप्लोरर

NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में कई पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

एनटीपीसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 35 पदों पर नियुक्तियां तीन साल के लिए की जाएंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 है.

NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव और स्पेशलिस्ट के 35 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए इंजीनियरिंग की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियां 3 साल के लिए की जाएंगी. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 है. आवेदन के बाद उम्मीदवारों को एनटीपीसी की तरफ से ई-मेल के जरिए आगामी भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा. 

इन पदों होंगी भर्तियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जीक्यूटिव (सेफ्टी) के 25 पद, एग्जीक्यूटिव (आईटी डाटा सेंटर/ डाटा रिकवरी) के 8 पद, सीनियर एग्जीक्यूटिव (सोलर) के 1 पद और स्पेशलिस्ट (सोलर) के 1 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं.  इच्छुक उम्मीदवार कॉरपोरेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता  

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए 3 साल का एक्सपीरियंस और सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए 10 साल का एक्सपीरियंस मांगा गया है. इसके अलावा स्पेशलिस्ट के पद पर 18 साल का एक्सपीरियंस हासिल कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर पाएंगे.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए अधिकतम उम्र 35 साल, सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए अधिकतम उम्र 45 साल और स्पेशलिस्ट के पद के लिए अधिकतम उम्र 55 साल मांगी गई है. आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को ₹300 रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है.

ऐसे करें आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ntpc.co.in/en/careers पर जाना होगा. यहां आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक मिल जाएगा. जिसे ओपन कर आप अपना रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म कंप्लीट कर सकते हैं. यहां आपको भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी मिल जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में PCS में 67 पदों पर भर्ती, DSP और डिप्टी कलेक्टर बनने का मौका 
उत्तराखंड में PCS में 67 पदों पर भर्ती, DSP और डिप्टी कलेक्टर बनने का मौका 
UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
UPSSSC PET 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अक्टूबर से होगा एग्जाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
बिहार बोर्ड में टॉपर्स पर सरकार मेहरबान, 2 लाख रुपये का मिलेगा इनाम
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली में EWS एडमिशन का मौका, 20 सितंबर तक भरें फॉर्म

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
ईरान ने अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने को निकाला नया जुगाड़, चीन से कर ली ये अहम डील
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
Embed widget