एक्सप्लोरर

Scholarship: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत स्टूडेंट्स को मिलने वाली छात्रवृति में नहीं की जायेगी कटौती, पढ़ें अन्य अहम बातें

Scholarship: कक्षा 10वीं के बाद मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत एसटी/एससी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप राशि में कोई कटौती नहीं की जायेगी. यह आदेश मुख्यमंत्री ने दिए हैं.

Scholarship for SC-ST Students 2020: कक्षा 10वीं {मैट्रिक} के बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) समुदाय के छात्रों को ओडिशा सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप में कोई कटौती न करने का फैसला किया गया है. यह फैसला ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लिया है. यह फैसला तब लिया गया जब ओडिशा के विपक्षी दलों ने सरकार के उस फैसले का  विरोध करना शुरू कर दिया जिसमें मैट्रिक उत्तीर्ण एसटी और एससी स्टूडेंट्स को दी जाने वाली छात्रवृति में कटौती के आदेश दिए गए थे.

विपक्षियों के इस विरोध के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बयान जारी कर कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के स्टूडेंट्स को कक्षा 10वीं के बाद जो स्कॉलरशिप {पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप} प्रदान की जाती थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि स्टूडेंट्स को उतनी ही राशि मिलेगी जितनी पिछले शैक्षिक सत्र में मिली थी.

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस को रोक लेने के लिए कहा. विभाग को {पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप} राशि में कटौती संबंधी वाली सरकारी फाइल को सत्यापन के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने के भी आदेश दिए गए हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग ने एक प्रस्ताव में एसटी और एससी समुदाय के स्टूडेंट्स को मैट्रिक उत्तीर्ण होने के बाद  दी जाने वाली स्कॉलरशिप राशि में कटौती करने की घोषणा की थी.

इस प्रस्ताव के मुताविक पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एसटी और एससी मेधावी छात्रों को दी गई पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति को कम कर दिया गया था, जिनमें बीटेक और एमबीए सहित कम से कम 15 पाठ्यक्रम शामिल थे. परन्तु इसके साथ ही पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत कवर किए जाने वाले पाठ्यक्रमों की संख्या में वृद्धि कर 27 से 99 कर दिया गया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget