एक्सप्लोरर

NMAT 2021 Exam: आज आयोजित हो रही NMAT 2021 परीक्षा, यहां चेक करें एग्जाम गाइडलाइन्स

NMAT Exam 2021: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) आज PG मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए NMAT परीक्षा 2021 आयोजित कर रहा है. ये परीक्षा 27 दिसंबर 2021 तक चलेगी.

NMAT Exam 2021 Today: NMAT 2021 परीक्षा 14 अक्टूबर 2021 यानी आज आयोजित की जा रही है. NMAT का आयोजन पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है और इसे ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) द्वारा आयोजित किया जाता है. आज से शुरू हुई NMAT 2021 परीक्षा 27 दिसंबर तक चलेगी. NMAT 2021 परीक्षा पैटर्न के अनुसार एंट्रेंस एग्जाम तीन सेक्शन लैंग्वेज स्किल, क्वांटिटेटिल स्किल और लॉजिकल रिजनिंग के लिए आयोजित की जाएगी. NMAT 2021 की अवधि दो घंटे की होगी और टेस्ट के सभी सेक्शन के लिए सेक्शनल टाइम लिमिट अटैच होगी. NMAT 2021 को रिमोट-प्रोक्टर्ड टेस्ट के रूप में आयोजित किया जा रहा है.

NMAT 2021 मार्किंग स्कीम

  • NMAT 2021 परीक्षा के प्रत्येक ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न 3 मार्क्स के होंगे
  • गलत उत्तरों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
  • अटेम्प्ट नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई मार्क नहीं दिया जाएगा.

NMAT परीक्षा 2021 मेन हाइलाइट्स

  • अन्य MBA एंट्रेंस एग्जाम की तुलना में NMAT 2021 परीक्षा में एक यूनिक एग्जाम स्ट्रक्चर है. NMAT 2021 एग्जाम की मेन हाईलाइट्स यहां चेक करें.
  • NMAT स्कोर को बेहतर बनाने के लिए उम्मीदवार NMAT 2021 की परीक्षा तीन बार दे सकते हैं- एक परीक्षा और दो रीटेक.
  • NMAT स्लॉट बुकिंग / एग्जाम शेड्यूलिंग- उम्मीदवार अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार NMAT परीक्षा की तारीख, समय और NMAT परीक्षा के स्थान का चयन कर सकते है.
  • परीक्षा लिखते समय उम्मीदवार NMAT एग्जाम सेक्शन का ऑर्डर चुन सकते हैं. उदाहरण के लिए उम्मीदवार पहले लैंग्वेज स्किल और लॉजिकल रीजनिंग के बाद क्वांटिटेटिव सेक्शन का ऑप्शन चुन सकते हैं.
  • उम्मीदवार प्रत्येक सेक्शन के अंत में अपने उत्तरों की समीक्षा कर सकते हैं और अगर जरूरी होने पर रीअटेम्पेट कर सकते हैं.

 NMAT 2021 एग्जाम डे गाइडलाइन्स

  • उम्मीदवारों को NMAT 2021 के एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी और होम प्रॉक्टर्ड टेस्ट देते समय उसे प्रस्तुत करना होगा.
  • उम्मीदवारों को NMAT परीक्षा हॉल के अंदर कोई स्टेशनरी आइटम्स या पर्सनल सामान ले जाने की अनुमति नहीं है.
  • NMAT परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, डिजिटल कैलकुलेटर या स्मार्टवॉच की अनुमति नहीं है.
  • NMAT रीटेक के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पास NMAT परीक्षा के अनुरूप NMAT एडमिट कार्ड की एक ही कॉपी होनी चाहिए.

NMAT 2021- IBT मोड के लिए एग्जाम डे गाइडलाइन्स

  • NMAT परीक्षा देने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उनका इंटरनेट कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है या नहीं.
  • परीक्षा देते समय उम्मीदवारों को कमरे में अकेले रहना चाहिए.
  • यदि उम्मीदवार कंप्यूटर सिस्टम पर NMAT दे रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि इसे अनइंटरप्टेड पॉवर सप्लाई (UPS) से जोड़ा जाना चाहिए.
  • पूरी परीक्षा के दौरान वेबकैम, स्पीकर और माइक्रोफोन होना चाहिए.
  • परीक्षा शुरू करने से पहले परीक्षा प्रॉक्टर को दिखाए जाने वाले कागज की दो ए4 खाली शीट और एक पेंसिल होनी चाहिए.
  • उम्मीदवारों को टेस्ट पूरा होने से पहले कमरे से बाहर नहीं जाना चाहिए.

NMAT 2021 क्या है
ग्रेजुएट मैनेजमेंट काउंसिल (GMAC) हर साल नरसी मोंजी एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित करता है, जिसे आमतौर पर NMAT के रूप में जाना जाता है, जो कुछ टॉप मैनेजमेंट द्वारा पेश किए जाने वाले पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन ऑफर करता है.
 
 ये भी करें

SBI Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 2000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां

IAS Success Story: बिना कोचिंग के Saloni Verma ने यूपीएससी में हासिल की सफलता, जानें जरूरी बातें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget