एक्सप्लोरर

NEET UG: बिहार में बहार नहीं! नीट यूजी एग्जाम में 11 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स को जीरो, सबसे कम स्कोर रहा -180

NEET UG Results: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नीट परीक्षा के फिर से परिणाम जारी किए गए. एग्जाम में 11,000 से अधिक उम्मीदवारों को शून्य या नेगेटिव अंक प्राप्त हुए हैं.

NEET UG Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से नीट परीक्षा का स्कोरकार्ड जब से जारी किया गया है. विवादों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है. कोर्ट के आदेश पर शनिवार को परीक्षा के नतीजे दोबारा से जारी किए गए. ये नतीजे केंद्र-वार जारी किए गए. नतीजे आने के बाद पता चला कि नीट एग्जाम में 11 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को शून्य या फिर उससे भी कम नंबर मिले हैं.

नीट यूजी परीक्षा में सबसे कम स्कोर -180 है. ये अंक बिहार के एक परीक्षा पर एग्जाम देने पहुंचे कैंडिडेट के हैं. इसके अलावा परीक्षा में 2,250 से अधिक उम्मीदवारों ने 'शून्य' स्कोर किया है. वहीं, 9,400 से ज्यादा कैंडिडेट्स के नंबर नेगेटिव में हैं. झारखंड के हजारीबाग के कई केंद्रों के उम्मीदवारों ने भी शून्य से कम अंक प्राप्त किए हैं, जहां से पेपर में गड़बड़ी संबंधी बात भी सामने आई थी.

क्या बोले अधिकारी

मामले में अधिकारियों का कहना है कि 'शून्य' स्कोर का मतलब यह जरूरी नहीं है कि खाली उत्तर पत्र जमा किए गए थे या फिर सवालों का अटेम्प्ट नहीं किया गया था. यह संभव है कि अभ्यर्थी ने कुछ सवालों का सही जवाब दिया और कुछ प्रश्नों का गलत जवाब दिया, जिसके कारण नेगेटिव स्कोर आया. नीट यूजी एग्जाम में सही जवाब पर अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तरों के लिए एक अंक काट लिया जाता है. बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई नंबर नहीं दिया जाता है या काटा जाता है.

लाखों कैंडिडेट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट्स के अनुसार राजस्थान के सीकर के केंद्रों से 2,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 650 से अधिक नंबर हासिल किए हैं. जबकि अन्य 4,000 ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए. सुप्रीम कोर्ट 5 मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर लगातार सुनवाई कर रहा है. नीट यूजी परीक्षा का आयोजन विदेशों के 14 शहरों में भी हुआ था. ये परीक्षा विदेशी केंद्रों समेत 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर हुई थी. एग्जाम के लिए 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था.

यह भी पढ़ें- Commerce College: कॉमर्स की पढ़ाई के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये कॉलेज, मिल गया एडमिशन तो बढ़िया नौकरी पक्की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
कब जारी होगा ICAI सितंबर परीक्षा का रिजल्ट? सामने आई संभावित तारीख
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
 UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 
चंडीगढ़ में निकली MBBS और PG भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी 

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget