एक्सप्लोरर

NEET UG 2024 Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, 14 अगस्त से होगी शुरुआत

NEET UG 2024 Counselling Date: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है. पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू हो सकते हैं. नोट करें जरूरी डिटेल.

NEET UG Counselling Schedule 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी परीक्षा 2024 का काउंसलिंग का शेड्यूल रिलीज कर दिया है. इसके मुताबित पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 14 अगस्त से शुरू हो सकता है. अभी चार राउंड की काउंसलिंग की जानकारी दी गई है. 30 अक्टूबर 2024 तक का शेड्यूल एमसीसी ने जारी कर दिया है. ये तारीखें संभावित हैं, इसलिए अपडेट्स के लिए समय-समय पर एमसीसी की वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोट कर लें ऑफिशियल वेबसाइट

नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल देखने के लिए आपको मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – mcc.nic.in. यहां से आप काउंसलिंग संबंधी पूरी जानकारी पा सकते हैं और आगे के अपडेट्स के बारे में भी पता कर सकते हैं.

क्या लिखा है नोटिस में

इस बाबत जारी नोटिस में एमसीसी ने कहा है कि, ये सूचित किया जाता है कि एकेडमिक सेशन 2024 के लिए नीट यूजा काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू हो सकती है. हालांकि काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अगस्त महीने के पहले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है.

चार राउंड होंगे

नीट यूजी काउंसलिंग चार राउंड में होगी. पहले और दूसरे राउंड के बाद राउंड 3 या मॉप-अप राउंड होगा और स्ट्रे वैकेंसी राउंड चौथे राउंड के रूप में होगा. इसके बाद भी अगर सीटें बचती हैं तो उन खाली सीटों को भरने के लिए और राउंड आयोजित करवाए जा सकते हैं.

जरूरी तारीखें

नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल आप एमसीसी की वेबसाइट से डिटेल में देख सकते हैं. संक्षिप्त में जानकारी हम यहां दे रहे हैं.

  • 14 से 21 अगस्त के बीच पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन होगा.
  • 16 से 20 अगस्त के बीच पहले राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग होगी.
  • 20 अगस्त को नीट यूजी राउंड वन की च्वॉइस लॉकिंग होगी.
  • 23 अगस्त के दिन राउंड वन सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट प्रकाशित होगा.
  • 24 से 29 अगस्त के बीच में कैंडिडेट्स को मिले इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा.
  • 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कैंडिडेट्स राउंड टू के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
  • 6 से 10 सितंबर के बीच राउंड टू के लिए च्वॉइस फिलिंग होगी.
  • 10 सितंबर को च्वॉइस लॉकिंग और 13 सितंबर को राउंड टू का रिजल्ट आएगा.
  • 14 से 20 सितंबर के बीच इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा.
  • 26 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन होगा.
  • इसके नतीजे 5 अक्टूबर को आ जाएंगे.
  • 16 से 20 अक्टूबर के बीच स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसका रिजल्ट 23 अक्टूबर को आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसा रहा इस बार का रिजल्ट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
OTA और IMA में क्या होता है अंतर? CDS परीक्षार्थी कर लें नोट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट
UGC NET दिसंबर 2026: NTA ने बदले नियम, जानें नए अपडेट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget