एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग का पहले राउंड का रिजल्ट जारी, नोट कर लें आगे की तारीखें

NEET UG Counselling 2024 Result: नीट यूजी काउंसलिंग का पहले राउंड का रिजल्ट रिलीज कर दिया गया है. इसे देखने के लिए आपको एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

MCC Releases NEET UG Counselling 2024 First Round Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2024 का पहले राउंड का रिजल्ट जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स इसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – mcc.nic.in. अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी. अगले चरण में कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा. जानते हैं काउंसलिंग से जुड़ी जरूरी तारीखें.

फाइनल लिस्ट भी आज ही

नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट कल यानी 23 अगस्त को रिलीज की गई थी. इस बारे में कैंडिडेट्स को कोई शिकायत हो या कोई समस्या लगे तो आज यानी 24 को दोपहर 1 बजे के पहले तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आज ही दोपहर के बाद फाइनल लिस्ट भी रिलीज होगी. इस लिस्ट के माध्यम से करीब 26 हजार कैंडिडेट्स को सीट अलॉट हो जाएगी.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें पहली लिस्ट

  • नीट यूजी काउंसलिंग की पहली लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी mcc.nic.in पर.
  • यहां आपको नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक दिखायी देगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने डिटेल्स डालने होंगे. इन्हें डालें और सबमिट कर दें.
  • इतना करते ही सीट अलॉटमेंट का पहले राउंड का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • यहां से इसे चेक कर लें, डाउनलोड कर लें और देखें कि आपको कौन सा कॉलेज मिला है.
  • अगले चरण में आपको कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. सीट स्वीकार नहीं करते हैं तो अगली लिस्ट का इंतजार करना होगा.

आगे की तारीखें

नीट यूजी काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट का दूसरे राउंड का रिजल्ट 13 सितंबर 2024 के दिन जारी होगा. इसके बाद बारी आएगी तीसरे राउंड की. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक तीसरे राउंड के नतीजे 5 अक्टूबर को जारी होंगे. आखिरी राउंड यानी स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए लिस्ट रिलीज होगी 23 अक्टूबर 2024 के दिन. लेटेस्ट अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें.

फाइनल रिजल्ट कब तक

नीट यूजी काउंसलिंग का पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट कब तक आएगा, इस बारे में एमसीसी ने कोई पक्की जानकारी नहीं दी है. केवल इतना कहा गया है कि आज दोपहर बाद फाइनल लिस्ट रिलीज की जाएगी. हालांकि जब आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट आज दोपहर तक है तो फाइनल लिस्ट शाम से रात तक आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. 

ये रहा डायरेक्ट लिंक. 

यह भी पढ़ें: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, यहां करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
दशहरा की छुट्टियों में परीक्षा पर विरोध, मंगलुरु में छात्रों ने छोड़ा एग्जाम
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget